थाना कोतरारोड़ में डीजे संचालकों की ली गई बैठक, बिना अनुमति और तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर सख्त कार्यवाही की दी गई चेतावनी…..

spot_img

● थाना कोतरारोड़ में डीजे संचालकों की ली गई बैठक, बिना अनुमति और तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर सख्त कार्यवाही की दी गई चेतावनी…..

● थाना प्रभारी कोतरारोड़ ने प्रेसर हार्न लगे वाहनों का काटा चालान…..

*रायगढ़* । ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस बेहद गंभीर है तथा नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है । माननीय उच्चतम/ उच्च न्यायालय के आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार द्वारा बिना अनुमति एवं देर रात डीजे चलाने वालों एवं मॉडिफाई साइलेंसर पर प्रभावी रूप से कार्यवाही का निर्देश सभी थाना, चौकी प्रभारियों को दिया गया है, निर्देशों पर सभी थाना क्षेत्र में लगातार कार्रवाई तथा डीजे संचालकों को समझाइश दी जा रही है । इसी कड़ी में आज शाम थाना कोतरारोड़ में स्थानीय डीजे संचालकों की थाने बैठक ली गई । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा ने डीजे संचालकों को उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने, रात 10 बजे के बाद डीजे, धुमाल तेज आवाज में नहीं चलाने कहा गया। वहीं आयोजनों के लिए नियमानुसार अनुमति लेने के संबंध जानकारी दी गई । अधिकारियों ने डीजे संचालकों को नियमों का पालन नहीं करने पर डीजे जप्ती के साथ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है । बैठक में किरोडीमलनगर के डीजे संचालक विश्राम केंवट, राहुल साहू, विनय कुमार, नंद कुमार कश्यप, प्रकाश महतो और ग्राम उच्चभिट्ठी का डीजे संचालक ननकी देव चंद्रा शामिल हुए । वहीं देर शाम थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा क नेतृत्व में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दुपहिया, चार पहिया एवं भारी वाहनों की जांच कर 08 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई जिसमें प्रेसर हार्न लगे 03 वाहनों के हार्न निकाल कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...