दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को जशपुर पुलिस का संबल, पत्नी और पुत्र को मिली अनुकंपा नियुक्ति

spot_img

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की संवेदनशील पहल से विभागीय प्रक्रिया को प्राथमिकता से कराया गया पूरा, दोनों आश्रित बने आरक्षक जीडी

🔹 दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों के साथ खड़ा हुआ पुलिस विभाग

जशपुर, 3 अक्टूबर 2026। जशपुर पुलिस अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ पुलिस परिवार के कल्याण और दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रित परिजनों के प्रति मानवीय संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में नियमानुसार दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रित परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

🔹 एसएसपी के निर्देश पर विभागीय प्रक्रिया को दी गई प्राथमिकता

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित विभागीय कार्यवाही को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया पूरी कर दोनों आश्रितों को आरक्षक जीडी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।

🔹 स्वर्गीय आरक्षक जगलाल राम की पत्नी को मिली नियुक्ति

स्वर्गीय आरक्षक जगलाल राम, आरक्षक क्रमांक 302, की पुलिस विभाग में भर्ती 25 अक्टूबर 2009 को हुई थी। उनके निधन के बाद परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करने की दिशा में उनकी पत्नी श्रीमती प्रियंका भगत को आरक्षक जीडी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है।

🔹 स्वर्गीय आरक्षक बलपंथ राम के पुत्र बने आरक्षक

इसी तरह स्वर्गीय आरक्षक बलपंथ राम, आरक्षक क्रमांक 441, की पुलिस विभाग में भर्ती 4 अप्रैल 2007 को हुई थी। उनके निधन के पश्चात उनके परिवार के हित को ध्यान में रखते हुए उनके पुत्र टीकेश रवि को आरक्षक जीडी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

🔹 पुलिस परिवार ने हर कदम पर सहयोग का दिया भरोसा

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग के प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन एक परिवार की तरह हैं। विभाग के किसी सदस्य के असमय निधन से उसके परिवार के सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है।

🔹 अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य परिवार को संबल देना

उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत पुलिसकर्मी के आश्रित परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है। पुलिस कप्तान ने नव-नियुक्त आरक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हॉस्टल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! आधी रात को बच्चे बाहर कैसे निकले?

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुजाता शर्मा ने जताई नाराजगी, अधीक्षक और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांगजशपुर /पथलगाव। हॉस्टल में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा...

CHHATTISGARH NEWS

हॉस्टल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! आधी रात को बच्चे बाहर कैसे निकले?

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुजाता शर्मा ने जताई नाराजगी, अधीक्षक और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांगजशपुर /पथलगाव। हॉस्टल में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...