चक्रधरनगर पुलिस ने दुकान में तेज ध्वनि से बज रहे एमप्लीफायर और साऊंड बाक्स किया जप्त, संचालक पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही……

spot_img

● चक्रधरनगर पुलिस ने दुकान में तेज ध्वनि से बज रहे एमप्लीफायर और साऊंड बाक्स किया जप्त, संचालक पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही……

● तेज ध्वनि को लेकर मोहल्लेवालों ने की थी थाना प्रभारी से शिकायत…… *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे/साउंड बजाने वाले पर कार्रवाई जारी है। इस मुहिम में कल 25/01/2024 को चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा बोईरदादर चौंक पर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एमप्लीफायर और साउंड सिस्टम को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कल शाम थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को बोईरदादर चौक स्थित दुर्गा लाइट डेकोरेशन एवं साउंड सिस्टम दुकान में तेज ध्वनि को लेकर आसपास के लोगों द्वारा सुविधा होने की शिकायत किया गया । थाना प्रभारी स्वयं थाने के सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी और प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, लोमश राजपूत, आरक्षक सुशील यादव, चूड़ामणी गुप्ता के साथ मौके पर जाकर तस्दीक किये । जहां दुकान संचालक एम्पलीफायर, साउंड सिस्टम में निर्धारित ध्वनि से तेज ध्वनि में गाना बजाते मिला । थाना प्रभारी द्वारा संचालक को नोटिस देकर बिना अनुमति के निर्धारित ध्वनि सीमा से ध्वनियंत्रों से ध्वनि प्रदूषण करने पर दुकान में रखे एक आहूजा कंपनी का एमप्लीफायर और दो बड़े साउंड बॉक्स, वायर, पेन ड्राइव की जब्ती कर संचालक शैलेष निषाद पिता ओम प्रकाश निषाद उम्र 27 साल निवासी कोरिया दादर गोपालपुर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ के विरूद्ध धारा 15 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...