मुख्यमंत्री की घोषणा के तीन माह बाद भी NHM कर्मियों के 33 दिनों के वेतन का आदेश लंबित

spot_img

हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारी संघ नाराज, प्रक्रिया स्पष्ट कर जल्द आदेश जारी करने की मांग; हर माह 15-20 दिन की देरी से वेतन मिलने का भी दावा

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों के 33 दिनों की हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। NHM कर्मचारी संघ का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 13 जून 2026 को रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में हड़ताल अवधि के 33 दिनों का वेतन भुगतान करने की घोषणा की थी। संघ के मुताबिक घोषणा के करीब तीन माह बाद भी इस संबंध में आदेश जारी नहीं हुआ है और कर्मचारियों को भुगतान का इंतजार है।

आदेश जारी नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी

NHM कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने पर नाराजगी जताई है। संघ का कहना है कि कर्मचारियों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि संबंधित फाइल फिलहाल किस स्तर पर लंबित है, आदेश जारी करने के लिए कौन सी औपचारिकताएं बाकी हैं और भुगतान कब तक किया जाएगा।

संघ के अनुसार, प्रदेश के ग्रामीण, दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारी लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में लंबित भुगतान और प्रशासनिक देरी से कर्मचारियों के मनोबल पर असर पड़ रहा है।

AEBAS से सख्त निगरानी, वेतन में देरी का आरोप

NHM कर्मचारी संघ की रायगढ़ जिलाध्यक्ष शकुंतला एक्का ने प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ कर्मचारियों की उपस्थिति AEBAS (आधार इनेबल्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम) के माध्यम से सख्ती से दर्ज और मॉनिटर की जा रही है, वहीं दूसरी ओर समय पर वेतन भुगतान और लंबित भुगतान के आदेश में देरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ जैसे जिले में, जहां बड़ी संख्या में NHM कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं, ऐसी स्थिति कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय है।

जनवरी से वेतन भुगतान में 15-20 दिन की देरी का दावा

शकुंतला एक्का के मुताबिक जनवरी 2026 से वेतन देयक 16 से 15 तारीख की अवधि के अनुसार प्रस्तुत किए जाने के बावजूद कर्मचारियों को हर महीने करीब 15 से 20 दिन की देरी से वेतन मिल रहा है। उनका कहना है कि नियमित वेतन में देरी के कारण कर्मचारियों के सामने परिवार के दैनिक खर्च, भरण-पोषण और ईएमआई जैसी आर्थिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में परेशानी आ रही है।

संघ ने प्रक्रिया और समय-सीमा सार्वजनिक करने की मांग की

छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी पुरन दास ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 33 दिनों की हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हॉस्टल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! आधी रात को बच्चे बाहर कैसे निकले?

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुजाता शर्मा ने जताई नाराजगी, अधीक्षक और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांगजशपुर /पथलगाव। हॉस्टल में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा...

CHHATTISGARH NEWS

हॉस्टल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! आधी रात को बच्चे बाहर कैसे निकले?

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुजाता शर्मा ने जताई नाराजगी, अधीक्षक और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांगजशपुर /पथलगाव। हॉस्टल में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...