







अंगेकेला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,विद्यालयों में लहराया तिरंगा, छात्राओं ने किये सांस्कृतिक कार्यक्रम!

लैलूंगा शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी 75 वां गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्र के तमाम स्कूलों में झंडा फहराकर सलामी दी गई। विकासखण्ड में सभी क्षेत्रों एवं गांवों के पंचायत भवनों, स्कूलों के प्रांगण में स्कूल के प्रबंधक द्वारा ध्वज फहराया गया।
इसी क्रम में लैलूंगा के ग्राम अंगेकेला में गणतंत्र दिवस को लेकर सभी क्षेत्रों में हर्ष का माहौल व्याप्त रहा। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि.जागेश्वर चौहान रहे। वहीं प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला एवं सेवा भारती के बच्चे भी उपस्थित थे। इनके द्वारा गीत भाषण एवं नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों का प्रोग्राम बहुत ही सुंदर था प्रोग्राम के पश्चात आए हुए अतिथि गणतंत्र दिवस के बारे में कुछ शब्द बोले उसके बाद प्रोग्राम में भाग लेने वाले बच्चों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया साथ ही समस्त बच्चों को भी कॉपी पेन दिया गया यह सब देखने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी का माहौल दिखते नजर आये तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया इसी प्रकार ग्राम अंगेकेला में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को बड़ा ही धूम धाम से मनाया गया।
पावन पर्व समारोह में (शिक्षक सुशील भगत,विवेक भगत,बैरोनिका एक्का,तारिक लकड़ा, सरोज जायसवाल प्रधान पाठक,) एवं समस्त गांव के राजनाथ पटेल ,मानसिंह सिदार, मनोज सिदार, ओम सिंह सिदार, सुरेश साहू श्याम सिदार धनेश्वर चौहान,कोटवार सनी राम चौहान, प्रक्षित प्रधान,घनश्याम सिदार,हरिशंकर साहू, बजरंग साहू, सरपंच बहरतीन राठिया,बीडीसी परमेश्वरी प्रधान, एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।







