जननेता स्व रोशन की पुण्यतिथि में अस्पताल में फल वितरण

जननेता स्व रोशन की पुण्यतिथि में अस्पताल में फल वितरण

लैलूंगा- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में भर्ती मरीजों को रायगढ़ भाजपा के पूर्व विधायक, कर्मठ व जनहितैषी जननेता स्व रोशनलाल अग्रवाल की तृतीय पुण्यतिथि पर मरीजो को फल वितरण किया गया। लैलूंगा के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा अस्पताल पहुंचकर रोशन भैया अमर रहे का जयकारा करते हुए मरीजों व जरूरतमंदों को फल वितरण कर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की। हनुमान भक्त रोशनलाल अग्रवाल की याद में जन नेता स्वर्गीय रोशन लाल की पुण्यतिथि मनायी गयी। मरीजों को फल वितरण के बाद उनके साथ बिताएं पल को साझा भी किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जननेता रोशनलाल अग्रवाल के विचारों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प भी लिया । भाजपा मंडल लैलूंगा के महामंत्री बोधराम प्रधान ने स्व रोशन लाल की कार्यशैली और भाजपा संगठन को लेकर उनके द्वारा जिले में किये गए कार्य को साझा किया। सभी के सुख दुख में हमेशा सहभागी बनने वाले एवं हनुमान चालीसा को जेब मे रखकर सभी को वितरण करने वाले रोशनलाल से पार्टी के कार्यकर्ता डांट को भी आशीर्वाद के रूप में ग्रहण करते थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,एम सी एच अस्पताल, एवं कुपोषित बच्चों को फल बिस्किट वितरण कर श्रद्धांजलि देने बोधराम प्रधान, उमेश अग्रवाल,दीपक सिदार,नीरज मित्तल, नरेश नायक,सूरजभान यादव, हरिहर कौशिक, अवधराम पटेल,रमेश पंडा उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में अवैध उत्खनन का खेल बेखौफ! जेसीबी-ट्रैक्टर से धरती का सीना चीर रहे माफिया, राजस्व विभाग बना मूकदर्शक

संपादक : चंद्रशेखर जायसवाल | Cglive24.co.inलैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र में इन दिनों अवैध उत्खनन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। बिना किसी वैध अनुमति और...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...