भिंड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और लोडिंग वाहन की भिड़ंत में 8 की मौत, 22 घायल

spot_img

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास ट्रक और लोडिंग वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धान रोपाई के बाद घर लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और आसपास के गांवों के मजदूर ग्वालियर जिले के डबरा के पास चिनौर गांव में धान रोपाई का काम करने के बाद लोडिंग वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे छीमका गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से लोडिंग वाहन की टक्कर हो गई।

गायों को बचाने के प्रयास में हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास में लोडिंग वाहन अनियंत्रित हुआ और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर बेहद भीषण थी। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बचाई जान

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। डायल-108 की पांच एंबुलेंस और डायल-112 की सहायता से घायलों को तत्काल गोहद अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया

गोहद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, इनमें से 3 घायलों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में कुल मृतकों की संख्या 8 बताई जा रही है, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारण, दोनों वाहनों की गति और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मृतक मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की मदद

मध्यप्रदेश के भिंड में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...