बस्ती में हाथियों की दस्तक से मची अफरा-तफरी, जान-माल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी चिंता
लैलूंगा। वनांचल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम डोरोआमा की बस्ती में हाथियों का एक दल घुस आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। अचानक बस्ती में हाथियों को देखकर लोग सहम गए और अपनी जान बचाने के लिए सतर्क हो गए।
हाथियों के गांव के भीतर पहुंचने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों को डर सता रहा है कि कहीं हाथियों का दल घरों, खेतों और फसलों को नुकसान न पहुंचा दे। सबसे बड़ी चिंता बच्चों, बुजुर्गों और घरों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर है।
ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग तत्काल मौके पर पहुंचकर हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे और लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दे। हाथियों को आबादी से दूर जंगल की ओर खदेड़ने के लिए भी उचित व्यवस्था की जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर ग्रामीणों को हाथियों के खतरे से कब तक जूझना पड़ेगा? वन विभाग को चाहिए कि किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किए बिना तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे।
Cglive24.co.in की अपील: ग्रामीण हाथियों के पास जाने, उन्हें भगाने या घेरने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।











