spot_img
spot_img

साल के अंत तक रायगढ़ के थानों में लंबित अपराध 5% से कम करने का लक्ष्य, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दिए सख्त निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img

अपराध समीक्षा बैठक में एक माह के भीतर पेंडेंसी घटाने पर जोर, ठंड में चोरी रोकने रात्रि गश्त होगी मजबूत; सट्टा खाईवालों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

लंबित अपराधों के निराकरण के लिए एक माह का लक्ष्य

रायगढ़। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने 21 नवंबर को पुलिस नियंत्रण कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक ली। इसमें जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी और शाखा प्रमुख शामिल हुए। एसएसपी ने वर्षांत से पहले थानों में लंबित अपराधों की संख्या 5 प्रतिशत से कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके लिए अगले एक माह में अधिक से अधिक लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

60 और 90 दिनों की समय-सीमा में पूरी करें विवेचना

बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों के तहत दर्ज मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने 60 और 90 दिनों की अवधि में अपराधों की विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए। विवेचना पूरी होने के बावजूद न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किए गए चालानों को शीघ्र पेश करने तथा सीसीटीएनएस पोर्टल में प्रत्येक प्रकरण की आवश्यक प्रविष्टियां सुनिश्चित करने को कहा। लंबित मर्ग के मामलों का भी तीन माह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

ठंड में चोरी रोकने रात्रि गश्त होगी तेज

सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए एसएसपी ने रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। आसपास के जिलों में बाहरी गिरोहों की आवाजाही की जानकारी के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। इसके साथ ही जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा कर नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ऑपरेशन आघात, अंकुश और प्रहार की हुई समीक्षा

बैठक में ऑपरेशन आघात, ऑपरेशन अंकुश, ऑपरेशन प्रहार, अभियान संवेदना और ऑपरेशन शंखनाद की थानावार प्रगति की समीक्षा की गई। एसएसपी ने आबकारी एक्ट, जुआ और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। सक्रिय बदमाशों के खिलाफ गुंडा और निगरानी बदमाश की फाइल तैयार कर प्रस्ताव भेजने तथा जिला बदर के प्रकरणों में भी कार्रवाई बढ़ाने को कहा गया।

सट्टा खाईवालों की अवैध संपत्ति पर होगी कार्रवाई

एसएसपी ने सट्टा खाईवालों की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ उनकी अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की तैयारी करने के निर्देश दिए। इसके लिए नवीन कानूनों के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराधों की विशेष समीक्षा कर उनके निराकरण के लिए ठोस प्रयास करने को भी कहा गया।

गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश में जुटेगी पुलिस

लंबित गुम बालक-बालिकाओं और गुम इंसानों के मामलों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने उनकी दस्तयाबी के लिए नए सिरे से प्रयास करने को कहा। इसके लिए रिश्तेदारों, पंच-सरपंच, सहेलियों और परिचितों से पूछताछ करने के साथ मोबाइल फोन, आधार कार्ड सहित उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों का भी निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

NETGRID से फरार आरोपियों और वारंटियों की होगी पतासाजी

तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए NETGRID सॉफ्टवेयर का अधिकाधिक उपयोग करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने फरार आरोपियों, वारंटियों और गुम इंसानों का डाटा अपलोड करने को कहा, ताकि उनकी पतासाजी में तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा सके। सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक अपराध में ई-साक्ष्य तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र से संबंधित जानकारी स्पष्ट, तथ्यात्मक और सही तरीके से भेजने को कहा गया।

किराएदारों का सत्यापन और अवैध प्रवासियों पर निगरानी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में किराएदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने के निर्देश दिए। मकान मालिकों को किराएदारों की पूरी जानकारी सिटीजन पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए जागरूक करने को कहा गया। साथ ही बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध रूप से निवासरत लोगों की पहचान सुनिश्चित करने, अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की जांच करने तथा बिना वैध दस्तावेजों के रहने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। होटल, लॉज और अन्य अस्थायी निवास स्थलों की नियमित जांच पर भी जोर दिया गया।

तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन अभियान चलाकर तेज रफ्तार वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने को कहा गया, ताकि सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके।

बैठक में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

अपराध समीक्षा बैठक में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एडिशनल एसपी यातायात पुष्पेंद्र बघेल, डीएसपी उन्नति ठाकुर, सिद्धांत तिवारी, सतीश भार्गव, उत्तम प्रताप सिंह, शिखर मरावी, रोहित शुक्ला, सुशांतो बनर्जी, एफएसएल अधिकारी, रक्षित निरीक्षक सहित जिले के सभी थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! डोरोआमा की बस्ती में घुसा हाथियों का दल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; दहशत के साये में रात गुजारने को...

बस्ती में हाथियों की दस्तक से मची अफरा-तफरी, जान-माल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी चिंता लैलूंगा। वनांचल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी ने...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! डोरोआमा की बस्ती में घुसा हाथियों का दल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; दहशत के साये में रात गुजारने को...

बस्ती में हाथियों की दस्तक से मची अफरा-तफरी, जान-माल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी चिंता लैलूंगा। वनांचल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी ने...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने पहुंचे पुणे के पांच तस्कर गिरफ्तार

दो अलग-अलग कार्रवाई में 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त, जब्त संपत्ति की कुल कीमत 5.82 लाख रुपये रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहक तलाश...