spot_img
spot_img

पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, मिले पांच पुरस्कार; फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मामले में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026’ समारोह में राज्य को पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने देशभर में पहला और इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए पुरस्कार

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की ओर से दोनों पुरस्कार ग्रहण किए। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहे।

तीन नगरीय निकायों को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। एक लाख से कम आबादी वाले निकायों में बड़े बचेली नगर पालिका परिषद ने देश में पहला और दंतेवाड़ा नगर पालिका परिषद ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, एक लाख से 10 लाख की आबादी वाले निकायों की श्रेणी में बिलासपुर नगर निगम को दूसरा स्थान मिला।

डिजिटल लेनदेन और आर्थिक सशक्तीकरण के प्रयासों को मिली पहचान

ये पुरस्कार पथ विक्रेताओं को डिजिटल लेनदेन से जोड़ने, उन्हें संस्थागत ऋण उपलब्ध कराने और उनकी आजीविका को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता हैं।

मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। छत्तीसगढ़ को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में पहला और इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज में दूसरा स्थान मिलना राज्य में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों का परिणाम है।

अधिकारी भी रहे उपस्थित

समारोह में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, संचालक निलेश महादेव क्षीरसागर तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी (मिशन) सुनील अग्रहरी भी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! डोरोआमा की बस्ती में घुसा हाथियों का दल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; दहशत के साये में रात गुजारने को...

बस्ती में हाथियों की दस्तक से मची अफरा-तफरी, जान-माल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी चिंता लैलूंगा। वनांचल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी ने...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! डोरोआमा की बस्ती में घुसा हाथियों का दल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; दहशत के साये में रात गुजारने को...

बस्ती में हाथियों की दस्तक से मची अफरा-तफरी, जान-माल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी चिंता लैलूंगा। वनांचल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी ने...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने पहुंचे पुणे के पांच तस्कर गिरफ्तार

दो अलग-अलग कार्रवाई में 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त, जब्त संपत्ति की कुल कीमत 5.82 लाख रुपये रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहक तलाश...