spot_img
spot_img

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने रिमांड पर पेश कर भेजा जेल……

spot_img
spot_img
spot_img

● नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने रिमांड पर पेश कर भेजा जेल……

*रायगढ़* । पूंजीपथरा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका से दुष्कर्म की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को लैलूंगा थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोर बालिका द्वारा थाना लैलूंगा में मन्नू उर्फ अभिमन्यु खड़िया के विरुद्ध आवेदन देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया, थाना लैलूंगा थाने में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में बिना नंबरी अपराध दर्ज कर महिला उप निरीक्षक मान कुंवर सिदार द्वारा पीड़ित बालिका का विस्तृत कथन लिया गया जिसमें महिला बालिका बताई कि मन्नू खड़िया उसे पसंद करता हूं, शादी करूंगा कहता था । 23 जनवरी को मन्नू अपने साथ रायगढ़ घूमाने के बहाने अपने रिश्तेदार के यहां चिराईपानी, पूंजीपथरा ले गया । जहां रात में शारीरिक संबंध बनाया । सुबह घर वालों को नाबालिक होना पता चलने पर दोनों को जाने बोले । मन्नू खड़िया वहां से ग्राम लिंजीर अपने एक और परिचित के यहां ले गया । जहां तीन दिन तक रखा और शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद गांव लाकर छोड़ दिया, बालिका अपने माता-पिता को घटना बताई जिसके बाद थाना लेलूंगा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । कल 07 फरवरी को डायरी थाना पूंजीपथरा लाकर पेश किया गया । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह द्वारा डायरी का अवलोकन कर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल आरोपी मन्नू खड़िया की गिरफ्तारी के लिए लैलूंगा थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी की विधिवत गिरफ्तार कर आज दोपहर आरोपी न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: लैलूंगा के कोडासिया में दवा दुकान की आड़ में कथित क्लिनिक संचालन का आरोप, पाइल्स के ऑपरेशन के दावे पर उठे सवाल

Kodasia News: हाईस्कूल चौक स्थित प्रतिष्ठान में इलाज और चिकित्सकीय योग्यता को लेकर सवाल, स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष जांच कराने की मांग लैलूंगा/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS