बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने विधानसभा मे उठाया जिला अस्पताल का मुद्दा …….

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने विधानसभा मे उठाया जिला अस्पताल का मुद्दा …….

बेमेतरा में मेडिकल कॉलेज की मांग ….


बेमेतरा। विधायक दीपेश साहू ने आज सदन में बेमेतरा जिला अस्पताल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिले के बेमेतरा विधानसभा में कई वर्षों से सर्वसुविधा युक्त जिला चिकित्सालय की मांग रही है, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया l विधायक दीपेश साहू ने बेमेतरा में मेडिकल कॉलेज की भी मांग की। गौरतलब है कि बेमेतरा में मात्र एक जिला अस्पताल है जो केवल रिफर सेंटर बनकर रह गया है l वहां ना पर्याप्त मात्रा में डॉक्टर है ना पर्याप्त संख्या में स्टाफ नर्स l ना ही किसी प्रकार का आधुनिक उपकरण है l वर्तमान में जो स्वास्थ्य अधिकारी है वह भी रिटायर हो चुके हैं l और अभी प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं l जो पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं।

मिली जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान समस्या का सामना करना पड़ता है, लिहाजा उन्हें निजी अस्पताल जाना पड़ जाता हैl केवल प्रशव विभाग की बात ही नहीं बल्कि हर विभाग की यह स्थिति है l

विधायक ने सदन में कहा कि पूरे बेमेतरा जिले में स्वास्थ्य विभाग की बदहाल स्थिति है. चुकी बेमेतरा एक कृषि प्रधान जिला है, जहां अधिकतर लोग किसानी और मजदूरी करके जीवन यापन करते है. ऐसे में यदि उनका पूरा पैसा इलाज में खर्च होगा तो मुझे नहीं लगता कि छत्तीसगढ़ का आर्थिक विकास हो पायेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में बेमेतरा के जिला अस्पताल को शामिल किया जाए क्योंकि यह बजट पूरा सराहनी है या बहुत अच्छा बजट है lइससे पूरे प्रदेश के साथ साथ बेमेतरा भी स्वस्थ हो जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु बहु-विभागीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं उनके समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड बम्हनीडीह...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...