spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

स्काई लाउन्ज रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाने की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने की रेड कार्रवाई…..

● स्काई लाउन्ज रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाने की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने की रेड कार्रवाई…..



● *रेस्टोरेंट से हुक्का सामग्री  जप्त कर संचालक पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही*…..

   *रायगढ़* । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जूटमिल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों पर कार्यवाही के क्रम में कल रात (01 मार्च) को कबीर चौंक स्थित स्काई लाउन्ज रेस्टोरेंट में संचालक द्वारा ग्राहकों को हुक्का मुहैया कराने की सूचना पर सीएसपी आकाश शुक्ला के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस टीम जब छापेमारी के लिए स्काई लाउन्ज रेस्टोरेंट पहुंची तो वहां सिगरेट, तम्बाकु उत्पाद की तीव्र गंध के साथ हुक्का पीलाते एक व्यक्ति मिला , पूछताछ करने पर व्यक्ति रेस्टोरेंट का संचालक विवेक अग्रवाल पिता गोपाल अग्रवाल उम्र 45 वर्ष निवासी लालटंकी दानीपारा थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ का रहने वाला बताया । जिसे रेस्टोरेंट पर  हुक्का पिलाने के संबंध पुलिस की नोटिस पर संचालक हुक्का बार चलाने कोई लाइसेंस व वैद्य कागजात नहीं दिखा पाया जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके से (1) हुक्का पिलाने के उपयोग में लाई जाने वाली तीन नग पॉट पाईप लगा हुआ (2) तीन अलग अलग फ्लेवर करीब 1-1 किलो (3) एक प्लास्टिक छन्नीव को जप्त कर थाने लाया गया । संचालक विवेक अग्रवाल पर थाना जूटमिल में कोटपा एक्ट 2023 की धारा 21(क), 4(क) के तहत कार्यवाही किया गया है । कार्रवाई में सीएसपी आकाश शुक्ला के हमराह थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक अमृत लाल साहू, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, महिला प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू शामिल थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आधार कार्ड के नाम पर लूट  लैलूँगा में अवैध वसूली से जनता परेशान, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

रायगढ़/लैलूंगा से बड़ी खबरलैलूंगा क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने और सुधार के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आम...
Latest
आधार कार्ड के नाम पर लूट  लैलूँगा में अवैध वसूली से जनता परेशान, कलेक्टर से... BREAKING : रायपुर में थाना प्रभारियों के तबादले, कई TI इधर से उधर, देखें आदेश Train Cancelled: रेल यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, रद्द रहेगी 10 मेमू पै... CG : ट्रैफिक से राहत की तैयारी—प्रदेश में 9 बायपास सड़कों के लिए 448 करोड़ मंजूर ब्रेकिंग : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल पीजी पाठ्यक्रम के लिए अध्यन अवकाश म... छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई, दंतेवाड़ा में लिख रही है...  “एक गलती, 9 लाख का नुकसान: साइबर ठग गिरफ्तार” आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द…. 👮‍♂️बिलासपुर पुलिस की अनोखी पहल: “चेतना अभियान” में रिटायर्ड पुलिसकर्मियों की भा...