वीज़ा पावर प्लांट में कबाड़ चोरी करते पांच आरोपी गिरफ्तार…..

वीज़ा पावर प्लांट में कबाड़ चोरी करते पांच आरोपी गिरफ्तार…..

आरोपियों से 6 क्विंटल लोहे की पाइप, जनरेटर मशीन, कटर और इलेक्ट्रॉनिक ताल मशीन की जप्ती…. *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध शराब, जुआ सट्टा और अवैध कबाड़ पर कार्यवाही जारी है । इसी कड़ी में भूपदेवपुर पुलिस द्वारा कबाड़ चोरों पर कार्यवाही करते पांच आरोपियों को जेल भेजा गया है । कल रात्रि थाना भूपदेवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी डूमरपाली स्थित वीजा पावर प्लांट में लोहे की पाइप की चोरी करने घुसे 5 आरोपियों को कंपनी के गार्डों ने पकड़ा और भूपदेवपुर पुलिस को सूचना दी । सूचना पर टीआई रामकिंकर यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों के कब्जे से 22 नग लोहे की पाइप वजन 6 क्विंटल कीमती 25,000 रुपए तथा कबाड़ चोरी में प्रयुक्त एक जनरेटर मशीन, एक कट्टर और एक इलेक्ट्रानिक तौल मशीन की जप्त किया गया है । कबाड़ चोरी को लेकर BHEL कंपनी के गार्ड शंकर लाल उरांव के रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में अपराध दर्ज कर पकड़े गये आरोपी - (1) भरत लाल यादव पिता रामलाल यादव उम्र 37 साल (2) गुण सागर रतिया पिता गौरी सिंह राठिया उम्र 26 साल (3) अमृत लाल यादव पिता धनुर्जय यादव उम्र 45 साल तीनों निवासी ग्राम देवरी थाना भूदेवपुर जिला रायगढ़ (4) विशाल कुमार सिंह पिता स्वर्गीय अनिरुद्ध सिंह उम्र 23 साल (5) सूरज कुमार सिंह पिता विजय सिंह 20 साल दोनों निवासी ग्राम अभिरामपुर थाना सोनो जिला जमुई (बिहार) हाल मुकाम बाजीनपाली थाना जूटमिल रायगढ़ व चारभांठा एनएच रोड भूपदेवपुर जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा थाना प्रभारी भूपदेवपुर को मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में जांच कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल,सोठी का भव्य शुभारंभ 17 जून को

जांजगीर-चांपा।सोठी रामकली दीवान एजुकेशनल सोसायटी (चांपा) द्वारा संचालित ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोठी के नवीन परिसर का भव्य उद्घाटन समारोह 17 जून 2026,...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...