spot_img
spot_img

जिला न्यायालय बेमेतरा में हुआ नेशनल लोक अदालत का आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img

जिला न्यायालय बेमेतरा में हुआ नेशनल लोक अदालत का आयोजन


*बेमेतरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार व कार्यपालक अध्यक्ष के आदेशानुसार 09 मार्च 2024 को जिला न्यायालय बेमेतरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर वर्ष 2024 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुकम में मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में छ.ग. राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया |
लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये है। उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनो ही माध्यमो से उनकी उपस्थिति में प्रकरण निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी ऑफेंस के प्रकरणों को निराकृत किये गये है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के कुल 10 मामलें निपटायें गये जिसमें कुल 3086082 क्लेम राशि पीड़ित पक्षकार को प्रदान करने का अवार्ड पारित किया गया। श्रीमती नीलिमा सिंह बघेल, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बेमेतरा द्वारा कुल 10 पारिवारिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। परिवार न्यायालय में 02 परिवार का पुनर्मिलन कराया जाकर पति-पत्नी को राजी-खुशी एक-दूसरे के साथ न्यायालय से मिठाई खिलाकर रवाना किया गया। इसी प्रकार प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री पंकज सिन्हा द्वारा कुल 10 मामलें निपटायें गये जिसमे कुल 55,22,000 क्लेम राशि पीड़ित पक्षकार को प्रदान करने का अवार्ड पारित किया गया। श्रीमती मधु तिवारी अपर सत्र न्यायाधीश बेमेतरा द्वारा प्री-लिटिगेशन संबंधी 246 मामलों में कुल 70,84,097 रूपयें राशि का अवार्ड पारित किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री उमेश उपाध्याय, के खंडपीठ द्वारा कुल 375 मामलों में कुल 4,77,736 रूपयें राशि का अवार्ड पारित किया गया। द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, श्रीमती तनुश्री गवेल द्वारा कुल 68 एवं किशोर न्याय बोर्ड द्वारा कुल 06 मामलें निराकृत किये गये। तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, श्री जहाँगीर तिगाला द्वारा कुल 78 मामलें निराकृत किये गये। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे के खंडपीठ द्वारा कुल 167 मामलें निराकृत किये गये। तालुका विधिक सेवा समिति साजा के अध्यक्ष / प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट साजा श्रीमती अंकिता मुदलियार द्वारा कुल 373 मामलें निराकृत किये गये। सर्वाधिक क्लेम प्रकरण माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के न्यायालय से निराकृत किये गये। हर बार की तरह राजस्व न्यायालयों से कलेक्टर बेमेतरा के मार्गदर्शन में 2260 राजस्व मामलों का निराकरण किया गया। लोक अदालत के दौरान समस्त न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, समस्त विभाग के अधिकारीगण एवं पक्षकार के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा से स्वास्थ्य जांच परीक्षण शिविर भी किया गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...