वोट चोरी के खिलाफ लैलूँगा में कांग्रेस का हल्लाबोल!

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, जमकर हुई नारेबाजी… सड़कों पर गरजी कांग्रेस

spot_img


लैलूंगा। वोट चोरी के आरोपों को लेकर देशभर में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी मोर्चा खोल दिया। गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, ऐसे में चुनाव आयोग को स्थिति स्पष्ट करते हुए जनता के सामने पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने वोट के अधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की मांग की।

सड़क पर उतरी कांग्रेस, जमकर गरजे कार्यकर्ता

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया और जोरदार नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मतदाता के वोट का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान वीरेंद्र साह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लैलूंगा; पूर्व विधायक ह्रदय राठिया, लैलूंगा विधानसभा; लालित राठिया, मंडल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा; हीरालाल राठिया, सह-मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा; रोशन साहू, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष लैलूंगा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा शिवशंकर पैंकरा, शुभम गुप्ता, आपरांस सिन्हा, गुरुदेव राठिया, हरीश पैंकरा, विक्की वैष्णव, भूवेश राठिया, गणेश सिदार, अमित पैंकरा एवं प्रमोद प्रधान महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

कांग्रेस का दो टूक संदेश

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद है और मतदाता के अधिकार से किसी भी तरह का खिलवाड़ लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच और चुनावी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की और कहा कि जनता के वोट की ताकत से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; ‘क्रांतिवीर’ का वो संवाद फिर हुआ याद

Nana Patekar Demise: गोवा स्थित घर पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद नहीं बचाया जा सका; करीब पांच दशक के...

CHHATTISGARH NEWS

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; ‘क्रांतिवीर’ का वो संवाद फिर हुआ याद

Nana Patekar Demise: गोवा स्थित घर पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद नहीं बचाया जा सका; करीब पांच दशक के...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...