केलो परियोजना की नहरों का शेष काम तत्काल शुरू करें-कलेक्टर

spot_img

164 गांवों की 21,225 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ

रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ रायगढ़ की बहुप्रतीक्षित केलो वृहद् परियोजना के शेष निर्माण कार्यों को गति देने के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट में परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों से विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने परियोजना के अंतर्गत शेष नहर रिच और नहर संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए इनके निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को आपसी समन्वय से कार्यों में तेजी लाने तथा शेष निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री मनीष गुप्ता ने बताया कि केलो वृहद् परियोजना रायगढ़ शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम दनौट में केलो नदी पर स्थित है। परियोजना के पूर्ण होने से रायगढ़ और सक्ती क्षेत्र के 164 गांवों की कुल 21,225 हेक्टेयर भूमि को खरीफ फसल के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसमें रायगढ़ जिले के 156 गांवों की 20,011 हेक्टेयर तथा सक्ती क्षेत्र के 8 गांवों की 1,214 हेक्टेयर भूमि शामिल है।

केलो परियोजना से कृषि सिंचाई के साथ रायगढ़ शहर की पेयजल जरूरतों और औद्योगिक जल आवश्यकताओं की पूर्ति में भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। शेष नहरों और नहर संरचनाओं का निर्माण पूरा होने से परियोजना की सिंचाई क्षमता का लाभ किसानों तक पहुंचने का रास्ता और सुगम होगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS