सेवा की कहानी: मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से देवप्रसाद की राह हुई आसान

spot_img
अब रोजमर्रा के कामों के लिए नहीं रहना पड़ेगा दूसरों पर निर्भर
रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ कभी घर से बाहर निकलने के लिए किसी दूसरे का सहारा लेना पड़ता था। जरूरी काम हो या रोजमर्रा की जरूरत, आने-जाने की परेशानी हमेशा सामने रहती थी। लेकिन सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन-प्रशासन से मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने देवप्रसाद के लिए आवागमन को आसान करने के साथ आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है।
गांधीनगर रायगढ़ के दिव्यांग श्री देवप्रसाद चौहान बताते हैं कि पहले बिना ट्राइसाइकिल के कहीं आना-जाना उनके लिए काफी मुश्किल था। दैनिक जीवन के छोटे-छोटे कामों के लिए भी दूसरे लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार जरूरी काम होने के बावजूद आवागमन की परेशानी के कारण दूसरों की मदद का इंतजार करना पड़ता था। अब मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद उनके चेहरे पर आत्मविश्वास दिखाई देता है। वे कहते हैं कि इस सुविधा से अब अपने निजी काम हों या अन्य आवश्यकताएं, वे पहले की तुलना में अधिक स्वतंत्र होकर घर से बाहर निकल सकेंगे।
देवप्रसाद के लिए यह ट्राइसाइकिल सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि दूसरों पर निर्भरता कम करने और अपने काम स्वयं करने का जरिया बनी है। यह सुविधा उनके जीवन में सहजता के साथ आत्मविश्वास भी लेकर आई है। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर देवप्रसाद ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन की इस सहायता से उन्हें अपने दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिलेगी।
सेवा संकल्प अभियान से जरूरतमंदों तक पहुंच रही मदद
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के साथ उन्हें सुविधा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

CHHATTISGARH NEWS

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...