Raigarh News: गेरवानी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, 6 गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई; 2 बच्चों का अन्नप्राशन

spot_img

Raigarh News: सेवा संकल्प अभियान के तहत सेक्टर उर्दना अंतर्गत ग्राम गेरवानी के सामुदायिक भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान 6 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 2 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।

हितग्राहियों ने साझा किए योजनाओं के अनुभव

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महतारी वंदन योजना से लाभान्वित दो हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग परिवार और बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए चित्रकला, मेहंदी और कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आंगनबाड़ी बच्चों को बांटी गई सामग्री

आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच्चों को उपहार स्वरूप कॉपी, पेंसिल और चॉकलेट वितरित की गई। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रेडी-टू-ईट से तैयार विभिन्न पोषण सामग्री का स्टॉल भी लगाया गया। इसके माध्यम से उपस्थित लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।

पोषण शपथ लेकर लिया सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम में अतिथियों और ग्रामवासियों ने पोषण शपथ ली। सभी ने बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अतिथियों ने महिला एवं बाल स्वास्थ्य तथा पोषण के महत्व पर अपने विचार रखे और ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत अतिथियों और ग्रामवासियों ने मुनगा के पौधे लगाए। इस दौरान ग्रामीणों को मुनगा के पोषण संबंधी महत्व की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राम श्याम डनसेना, सरपंच मुकेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनुपम पॉल, खुशीराम अजय सहित पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...

CHHATTISGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...

RAIGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...