कक्षा 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ

spot_img

शिक्षा एवं सशक्तिकरण सेवा संस्थान की पहल

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के साथ विद्यार्थियों को मिलेगा शैक्षणिक मार्गदर्शन

बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण भी जारी

शिक्षा एवं सशक्तिकरण सेवा संस्थान सिंगारपुर द्वारा आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सिंगारपुर में किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत सिंगारपुर की सरपंच कनक मनहरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पंच गौरीशंकर चक्रधारी, जगदीश भोला यदु, राजनारायण यदु एवं रमेश कुर्रे तथा मिडिल स्कूल शाला विकास समिति के अध्यक्ष ईतवारी जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अशोक बाँधे, सचिव संजय कुर्रे, सहसचिव दीपांशु लहरे, उपाध्यक्ष जितेंद्र मनहरे, कोषाध्यक्ष तेजराम जांगड़े, संगठन समन्वयक फलित कुर्रे एवं प्रकाश जांगड़े सहित रविन्द्र खूंटे, सुरेंद्र लहरे एवं ज्योतिष बंजारे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी भी शामिल हुए।

संस्था द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निःशुल्क कोचिंग प्रारंभ की गई है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन एवं आवश्यक शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

संस्था द्वारा शिक्षा के साथ-साथ पूर्व से ही निःशुल्क बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से भविष्य में भी विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण एवं जनहितकारी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करने तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...