spot_img
spot_img

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा एवं अग्रसेन सेवा समिति का भव्य आयोजन, 14 जोड़ों ने किया सामूहिक एकादशी उद्यापन

spot_img
spot_img
spot_img

**दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में विधि-विधान से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, पूजा-पाठ, हवन, गोदान एवं विशाल भंडारे का आयोजन**

**जांजगीर-नैला।** मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा एवं अग्रसेन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रसेन भवन, नैला-जांजगीर में सामूहिक एकादशी उद्यापन का भव्य एवं धार्मिक आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में कुल 14 जोड़ों ने सहभागिता करते हुए विधि-विधान से एकादशी उद्यापन किया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस 20 नवंबर को वृंदावन से पधारे वेदव्यास जी महाराज के सानिध्य में यजमानों को विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई तथा एकादशी व्रत की कथा का श्रवण कराया गया। इसके पश्चात तुलसी मैया एवं भगवान शालिग्राम जी की आरती की गई। आरती के उपरांत यजमानों एवं व्रतधारियों के लिए फलाहार तथा उनके साथ आए परिवारजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

शाम को भगवान शालिग्राम जी की भव्य बारात निकाली गई। बारात के पश्चात पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी मैया एवं भगवान शालिग्राम जी का विवाह संपन्न कराया गया। दूसरे दिन मां तुलसी की विदाई, हवन, सैयादान एवं गोदान की धार्मिक रस्में पूरी की गईं। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

**राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने की आयोजन की सराहना**

मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जॉन-4 अमर सुल्तानिया की विशेष उपस्थिति तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रीना केडिया के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि विगत दो वर्षों से जांजगीर-नैला में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा एवं अग्रसेन सेवा समिति द्वारा सामूहिक एकादशी उद्यापन का आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। इस प्रकार के आयोजनों से उन श्रद्धालुओं को भी अपने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने का अवसर मिलता है, जो व्यक्तिगत रूप से उद्यापन कराने की इच्छा रखने के बावजूद विभिन्न कारणों से ऐसा नहीं कर पाते। सामूहिक आयोजन के माध्यम से कम लागत में श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से उद्यापन कर पाते हैं।

उन्होंने कहा कि एकादशी के दिन भारी वर्षा होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और पूजा के प्रति उनकी आस्था देखते ही बन रही थी। सभी यजमानों ने तन-मन से पूजा में सहभागिता की और आयोजन के लिए शाखा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए मंच, शाखा एवं समिति के सभी सदस्यों की मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

**अग्रसेन सेवा समिति ने दिया निरंतर सहयोग का भरोसा**

अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष संजय गोपालपुरिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन करना सराहनीय पहल है। अग्रसेन सेवा समिति विगत दो वर्षों से सहयोगी संस्था के रूप में शाखा का उत्साहवर्धन करती आ रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार अपना सहयोग निरंतर प्रदान करती रहेगी।

**अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने सदस्यों के प्रति जताया आभार**

जागृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष सामूहिक एकादशी उद्यापन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे समाज के अग्रजनों एवं श्रद्धालुओं का भरपूर स्नेह मिल रहा है। उन्होंने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में योगदान देने वाली सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उम्मीद जताई कि सभी बहनों का सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा, ताकि भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को और अधिक उत्साह के साथ आयोजित किया जा सके।

**इनकी रही विशेष उपस्थिति एवं सहभागिता**

कार्यक्रम में प्रांतीय निर्देशक श्रीमती सुनीता मोदी, प्रांतीय संयोजक श्रीमती शिखा अग्रवाल, प्रांतीय सह-संयोजक श्रीमती कल्याणी भोपालपुरिया, प्रांतीय सह-संयोजक श्रीमती अनुपमा गोयल, अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल, सचिव श्रीमती अनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता मोदी सहित श्रीमती बबीता गर्ग, श्रीमती संतोष अग्रवाल, श्रीमती अंजू अग्रवाल, श्रीमती शील अग्रवाल, श्रीमती अनामिका अग्रवाल, श्रीमती बबीता धानुका, श्रीमती पूनम अग्रवाल रुई, श्रीमती ज्योति अग्रवाल एवं श्रीमती राधा अग्रवाल सहित मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं।

दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन ने समाज में धार्मिक आस्था, आपसी सहयोग, एकता एवं सेवा भावना का सुंदर संदेश दिया

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

भिलाई में 33.24 लाख की लागत से बना दुर्ग रेंज का साइबर थाना भवन, CM साय ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने पुलिस चौकी रूआबांधा, एकलव्य प्रशिक्षण हॉल और परिवार परामर्श केंद्र के कक्षों का भी किया उद्घाटन, नशामुक्ति के लिए संकल्प अभियान शुरू साइबर...

CHHATTISGARH NEWS

भिलाई में 33.24 लाख की लागत से बना दुर्ग रेंज का साइबर थाना भवन, CM साय ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने पुलिस चौकी रूआबांधा, एकलव्य प्रशिक्षण हॉल और परिवार परामर्श केंद्र के कक्षों का भी किया उद्घाटन, नशामुक्ति के लिए संकल्प अभियान शुरू साइबर...

RAIGARH NEWS

बड़ी खबर |लैलूँगा साहू समाज में नई जिम्मेदारी, युवा प्रकोष्ठ की कमान रोशन साहू के हाथ!

लैलूंगा | रायगढ़।लैलूंगा क्षेत्र में साहू समाज के संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में युवा प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की गई हैं।...