spot_img
Monday, February 9, 2026
Monday, February 9, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● युवकों को डॉयल 112 स्टाफ के सामने विवाद करना पड़ा महंगा, युवकों के कृत्य पर घरघोड़ा पुलिस की तीनों पर प्रतिबंधक कार्रवाई….

युवकों को डॉयल 112 स्टाफ के सामने विवाद करना पड़ा महंगा, युवकों के कृत्य पर घरघोड़ा पुलिस की तीनों पर प्रतिबंधक कार्रवाई….

*10 मार्च, रायगढ़* । आज दिनांक 10.03.2024 के सुबह डॉयल 112 अंतर्गत चलने वाली घरघोड़ा राइनो-1 को ग्राम साल्हेपाली, घरघोडा में झगड़ा विवाद के इंवेट पर मौके के लिए रवाना किया गया । मौके पर पहुंचे डॉयल 112 स्टाफ को कॉलर चैतराम राठिया पिता कार्तिक राम राठिया उम्र 39 साल साकिन साल्हेपाली, थाना घरघोडा ने बताया कि बीते रात गांव में महाशिवरात्रि मेला देखने गया था। जहां से सुबह करीबन 5.30 बजे घर आया । उसी समय सीताराम बिंझवार और उसके दो साथी फिर से साथ मेला जाने की जीद कर रहे थे । इसी बात को लेकर झगडा विवाद हुआ । तब चैतराम ने डायल 112 को फोन कर पुलिस सहायता के लिए बुलाया । डॉयल में कार्यरत पुलिसकर्मी व ईआरवी वाहन के चालक द्वारा तीनो लड़कों को झगड़ा विवाद करने से मना कर रहे थे, जिससे नाराज होकर तीनों लड़के चैतराम राठिया के साथ डॉयल 112 स्टाफ के उपस्थिती में अभद्रता, लडाई झगडा पर उतारू हो गये । डॉयल 112 स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी घरघोड़ा को सूचना दी गई । थाना प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों को थाने तलब किया गया और अनावेदक सीताराम बिंझवार पिता रामसिंह उम्र 25 साल, अमन कुमार बिंझवार पिता पवन सिंह उम्र 21 साल एवं तीजराम बिंझवार पिता लच्छीराम बिंझवार उम्र 21 साल तीनों निवासी गितारी, थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.) के कृत्य पर धारा 151/107, 116(3) जाफौ के तहत कार्रवाई कर तहसील न्यायालय घरघोड़ा में पेश किया गया है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर➡️ महिला से...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा ➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर...
Latest
➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरो... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बजाज बाइक पर शानदार ऑफर... सुनकर दौड़े चले आए... गुरुकुल आश्रम सलखिया में गौ सेवा संगम अंतर्गत व्याख्यान के साथ जिला स्तरीय गौ वि... वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छा... पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए
CG BREAKING : देह व्यापार की सूचना पर CSP ने मारी रेड, मकान मालिक और संदिग्ध महि... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में ऑफर की बरसात दोपहिया वाहन बजाज बाइक पर भारी ... BIG BREAKING : लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, ... नशामुक्ति अभियान के तहत गांव–गांव पहुंची रायगढ़ पुलिस, “पुलिस जन चौपाल” के माध्य...