नाबालिग बालिका से छेड़खानी, आरोपी को धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट में भेजा जेल…..

spot_img

● नाबालिग बालिका से छेड़खानी, आरोपी को धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट में भेजा जेल…..

*19 मार्च, रायगढ़* । कल 18 मार्च को थाना धरमजयगढ़ में नाबालिक बालिका के साथ सुशांत राय उर्फ भम्बोल बंगाली नाम के व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट नाबालिक बालिका के परिजन द्वारा आवेदन देकर दर्ज कराया गया । बालिका के परिजन बताये कि कल दोपहर करीब 3:00 बजे बालिका को सुशांत राय उर्फ भम्बोल बंगाली अपने लूना में बैठकर गांव के बाहर खेत में ले जाकर उसके साथ हरकत कर रहा था, तभी वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने देखा और लड़की को घर लाया । घटना के लिखित आवेदन पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा आरोपित सुशांत राय उर्फ भम्बोल (50 वर्ष) के विरुद्ध धारा 354 आईपीसी और 8 पोक्सो एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल अपने स्टाफ के साथ आरोपी के घर धरमजयगढ़ कॉलोनी वार्ड नंबर 1 में औचक दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त लूना टीवीएस सीजी 13 ए0डी0-4760 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया , जहां से जेल वारंट पर आरोपी को जिला जेल दाखिल कराया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...