spot_img
Thursday, February 12, 2026
Thursday, February 12, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा की छात्रा ने बिलासपुर में की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव…!

लैलूंगा तेज साहू की रिपोर्ट

लैलूँगा की छात्रा ने बिलासपुर में की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव…




बिलासपुर/नई आवाज – बिलासपुर में लैलूंगा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वो कम्प्यूटर की पढ़ाई और कोचिंग कर रही थी। सुसाइड नोट में उसने अपनी कुछ सहेलियों का नाम लिखा है। सहेलियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।दरअसल, रायगढ़ के लैलूंगा निवासी देववती राठिया (22) कम्प्यूटर में डिप्लोमा कोर्स कर रही थी।

वह सिविल लाइन क्षेत्र के गंगानगर में किराए से रूम लेकर रहती थी। बुधवार की शाम कमरे से बाहर नहीं निकली, तो रात में मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कुछ जवाब नहीं आने पर खिड़की से झांककर देखा तो छात्रा पंखे में फंदे पर लटक रही थी।रात में पहुंची पुलिस, परिजनों ने शव उतारने से रोका : इस घटना की जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारने से मना कर दिया। जिसके चलते पुलिस कमरे को सील कर लौट आई। गुरुवार की सुबह परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा गया। शव का पंचनामा के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया।सुसाइड नोट में लड़कियों का नाम : प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें जो बातें लिखी है, उसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। सुसाइड नोट में कुछ लड़कियों का नाम है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।छात्रा की सहेलियों के साथ ही परिजनों का भी बयान दर्ज किया जा रहा है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि छात्रा को उसके परिचित की लड़कियां किसी बात को लेकर फोन कर तंग करती थी। जिस कारण उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   – वायुनन्दन पांडे

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   - वायुनन्दन पांडे रिपोर्ट ~...
Latest
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न...