spot_img
spot_img

शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन से मिला टीचर्स एसोसिएशन, डीईओ और डीएमसी को सौंपा ज्ञापन

spot_img
spot_img
spot_img

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से मुलाकात कर शिक्षा के क्षेत्र में चर्चा किया गया। कोरबा जिले के शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं विभागीय कार्यों के निराकरण की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी,जिला मिशन समन्वयक एवं अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया।एवं समस्याओं को निराकृत करने विस्तृत चर्चा किया गया।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थ शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नियमानुसार 10 दिन का अतिरिक्त अर्जित अवकाश एवं 7 दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान करने हेतु आदेश जारी करने, सितंबर माह का वेतन ऑफलाइन जमा करने सहित कई विषयों पर सकारात्मक चर्चा किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.पी. उपाध्याय ने सभी विषयों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। वर्तमान सत्र में शाला अनुदान के प्रथम किस्त की राशि समय अभाव के वजह से जो स्कूलों मै राशि आहरण नहीं होने पर जमा राशि लेफ्स हो गया है उन स्कूलों की जानकारी मंगा कर द्वितीय किस्त में जोड़कर राशि जमा करने, राशि आहरण करने की नवीन प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण एवं स्कूल भवनों की मरम्मत जैसे विषयों पर डीएमसी से चर्चा कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग किया गया।

विभागीय कार्यों के निष्पादन में आ रही परेशानियों, लंबित प्रकरणों, सेवा संबंधी मामलों तथा वेतन एवं कोषालय से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक विद्यालयों में शिक्षण कार्य के साथ-साथ विभागीय दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हैं।

ऐसे में शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण होना आवश्यक है, ताकि वे अनावश्यक कार्यालयीन प्रक्रियाओं में उलझने के बजाय विद्यार्थियों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकें।

संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया गया कि ज्ञापन में उल्लेखित समस्याओं की गंभीरता से समीक्षा करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।ज्ञापन सौपने में प्रमुख रूप से प्रमोद सिंह राजपूत प्रदेश संगठन मंत्री, मनोज चौबे जिला अध्यक्ष,नरेंद्र चंद्रा जिला सचिव,बुद्धेश्वर सोनवानी जिला कोषाध्यक्ष, सत्य प्रकाश खांडेकर जिला महामंत्री, रमेश जांगड़े जिला महामंत्री, श्रीमती उर्मिला राठौर जिला उपाध्यक्ष,श्रीमती लक्ष्मी सिदार जिला प्रचार सचिव, शिशुपाल प्रभाकर जिला संगठन सचिव, एस. के. दिनकर जिला पदाधिकारी,सुरेश जोशी जिला संयुक्त सचिव,सुरेश पटेल जिला सदस्य आदि उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों को दी नवरात्रि के चतुर्थ दिन की शुभकामनाएं

कोरबा। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को नवरात्रि के चतुर्थ दिन की...

CHHATTISGARH NEWS

गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों को दी नवरात्रि के चतुर्थ दिन की शुभकामनाएं

कोरबा। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को नवरात्रि के चतुर्थ दिन की...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...