अवैध शराब बेचने वालों पर जूटमिल पुलिस की अभियान चलाकर कार्रवाई….

● *अवैध शराब बेचने वालों पर जूटमिल पुलिस की अभियान चलाकर कार्रवाई….



● *4 अलग-अलग मामलो में दो महिला समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार*….

● *आरोपियों से 91 पाव देशी/अंग्रेजी शराब और 7 लीटर महुआ शराब जप्त, पुलिस ने दो आरोपियों पर पृथक से किया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*…..

              *24 मार्च रायगढ़* । जिले में होली को लेकर पुलिस अलर्ट है, एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर हुड़दगियों पर नकेल कसने के साथ अवैध शराब बिक्री को लेकर थाना प्रभारीगण मुखबीर सूचनाओं पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं । इसी क्रम में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर चार अलग-अलग स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी (1) नरसिंग महंत पिता गोपी महंत 45 साल कलगामुडा उर्दना रायगढ़ से 30 पाव देशी/अंग्रेजी शराब, (2) मनबोध सारथी पिता चंद्रो सारथी उम्र 48 साल निवासी मिडमिडा डिपापारा से 200-200 ml वाली 35 प्लास्टिक पन्नी महुआ शराब (कुल 7 लीटर) आरोपिया (3) श्रीमती यशोदा महंत पति स्वर्गीय राजू महंत उम्र 47 साल निवासी मिडमिडा डिपापारा से 32 पाव देशी प्लेन शराब (4) आरोपिया मानमति महंत पति देवारी दास महंत उम्र 65 साल निवासी वर्धा पुट्टी थाना पुसौर हाल मुकाम कबीर चौक झोपड़ी पारा जूटमिल के पास से 29 पाव देशी प्लेन शराब जप्त किया गया है । इस प्रकार चारों कार्रवाई में आरोपियों कब्जे से कुल *91 पाव देशी/अंग्रेजी शराब और 7 लीटर महुआ शराब की जप्त* कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । साथ ही दो आरोपियों पर पृथक से धारा 151 सीआरपीसी के तहत थाना प्रभारी द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है, क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर पुलिस सतत निगाह रखे हुए है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 की तैयारियों पर जोर, घरघोड़ा एवं रायगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजितग्राम पंचायतवार एक्शन प्लान तैयार...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 17 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के मार्गदर्शन में मंगलवार को...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 की तैयारियों पर जोर, घरघोड़ा एवं रायगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजितग्राम पंचायतवार एक्शन प्लान तैयार...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 17 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के मार्गदर्शन में मंगलवार को...