● खरसिया पुलिस ने अपचारी बालक को किशोर न्यायालय पेश कर भेजा बाल संप्रेषण गृह…..

spot_img

● खरसिया पुलिस ने अपचारी बालक को किशोर न्यायालय पेश कर भेजा बाल संप्रेषण गृह…..

● अपचारी बालक ने पडोसी की आलमारी में रखे ₹96,250 रूपये की किया था चोरी…..

*31 मार्च रायगढ़* । दिनांक 29/03/2024 को थाना खरसिया में महिला समारीन उरांव (43 साल) द्वारा उसके घर से ₹96,250 रूपये चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । रिपोर्टकर्ता बतायी कि गांव के दो व्यक्तियों को पूर्व में ₹80,000 - ₹80,000 दी थी जिसे वे 20 मार्च को वापस लौटाए जिसमें खर्च के बाद ₹96,250 शेष बचे थे जिन्हें अपनी अलमारी में रखी थी । 28 मार्च के रात खाना खाकर सभी सोए थे, 29 मार्च को सुबह देखे तो अलमारी खुला हुआ था और अलमारी के अंदर लेडिस पर्स में रखे रुपए ₹96,250 नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था । घटना की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 208/2024 धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी खरसिया प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में माल मुलाजिम की पतासाजी की गई । पतासाजी के क्रम में प्रार्थिया के पड़ोस में रहने वाले संदेही बालक को तलब कर पूछताछ किया गया । संदेही बालक एक साल पहले भी चोरी के अपराध में शामिल था । बालक पहले इस चोरी से इंकार किया जिससे पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीकों से पूछताछ की जिसमें उसने अलमारी से रुपए चोरी करना स्वीकार किया जिससे चोरी की पूरी रकम ₹96,250 बरामद कर जप्त किया गया है । खरसिया पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत बालक को कल किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश कर न्यायालय आदेश पर बाल संप्रेषण गृह दाखिल किया गया है । मामले में त्वरित कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल, सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, लक्ष्मी राठौर एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Operation Prahar: पूंजीपथरा में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 17.900 टन स्क्रैप समेत दो माजदा वाहन जब्त

Raigarh Police Operation Prahar: रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

CHHATTISGARH NEWS

Operation Prahar: पूंजीपथरा में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 17.900 टन स्क्रैप समेत दो माजदा वाहन जब्त

Raigarh Police Operation Prahar: रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...