spot_img
spot_img

स्वीप टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए तीसरे दिन भी हुआ शानदार मैच का आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img

स्वीप टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए तीसरे दिन भी हुआ शानदार मैच का आयोजन

लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए 30 मार्च से स्वीप टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली में पहला मैच पुलिस प्रशासन व नगरीय प्रशासन और दूसरा मैच जिला पंचायत व चेंबर ऑफ काॅमर्स के बीच खेला गया। जिसमें पहला मैच में पुलिस प्रशासन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं दूसरे मैच में जिला पंचायत की टीम ने बड़ी जीत हासिल की।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने 01 अप्रैल को आयोजित मैच में विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने स्वीप टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से ‘‘शत प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 07 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने जिला प्रशासन द्वारा लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने लोकसभा निर्वाचन में जिले के नागरिकों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। इस अवसर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेनका प्रधान, एसडीएम मुंगेली पार्वती पटेल, वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। स्वीप टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प भी लिया।

नवीन मतदाताओं को कैप पहनाकर किया गया सम्मानित स्वीप टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नवीन मतदाताओं को स्वीप कैप पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही नवीन मतदाताओं के मध्य केक काटकर मतदान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने 07 मई को लोकसभा निर्वाचन में मतदान के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप टेनिस प्रतियोगिता में बारकोड के जरिए लिंक के माध्यम से स्वीप जागरूकता क्विज आयोजित किया गया और जीतने वाले को सम्मानित भी किया गया।

इन टीमों के बीच खेला जाएगा सेमीफाइनल मैच डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली में सेमीफाइनल मैच का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शाम 07 बजे पहला मैच जिला प्रशासन व पत्रकार इलेवन के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 08.30 बजे पुलिस प्रशासन और जिला पंचायत के टीम के बीच खेला जाएगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा में काका के जन्मदिन की धूम!

हर दिल में बसने वाले कपिल सिंघानिया पर सोशल मीडिया में बरसीं शुभकामनाएं, बधाइयों का लगा तांता! लैलूंगा नगर अध्यक्ष के जन्मदिन पर चाहने वालों...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूंगा में काका के जन्मदिन की धूम!

हर दिल में बसने वाले कपिल सिंघानिया पर सोशल मीडिया में बरसीं शुभकामनाएं, बधाइयों का लगा तांता! लैलूंगा नगर अध्यक्ष के जन्मदिन पर चाहने वालों...

RAIGARH NEWS

लैलूंगा में काका के जन्मदिन की धूम! हर दिल में बसने वाले कपिल सिंघानिया पर सोशल मीडिया में बरसीं शुभकामनाएं, बधाइयों का लगा...

लैलूंगा नगर अध्यक्ष के जन्मदिन पर चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह, फेसबुक और व्हाट्सऐप पर छाया बधाई संदेशों का सैलाब! लैलूंगा।नगर में सबके चहेते...