spot_img
Tuesday, February 17, 2026
Tuesday, February 17, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

सोखामुडा़ शक्ति केंद्र प्रभारी मनीष राठिया लगातार बुथों में जाकर कर रहे, ग्रामवासियों से बैठक!

रायगढ़ लोकसभा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कमर कस ली है।इसके लिए पार्टी शक्ति केंद्रों पर उतर कर प्रयास में जुट गई है।पार्टी और संगठन के पदाधिकारी लोकसभावार प्रत्येक बूथ के शक्ति केंद्रों पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कार्ययोजना के आधार पर लक्ष्य तय कर रहे हैं।भाजपा की शक्ति केंद्र बैठक में कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी मेहनत के साथ जुटने का आवाहन किया गया है। और वही शक्ति केंद्र का प्रभार भी भाजपा द्वारा युवा नेताओं को दिया गया है जिसमें बुथ अनुसार कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में बाकारूमा भाजपा मंडल के भाजपा युवा नेता मनीष राठिया को शक्ति केंद्र सोखामुड़ा का प्रभार मिला है। और जिम्मेदारी का बखूबी से निभाते नजर आ रहे हैं। जहां पर मनीष राठिया सोखामुंडा शक्ति केंद्र के सकरलिया ग्राम में युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।
आपको बता दें, मनीष राठिया द्वारा युवाओं से संपर्क कर नव मतदाताओं का सम्मान, कमल बैनर के सेल्फी के साथ महिलाओं , पुरूषों एवं गांव के अन्य युवा लोगों से घर-घर जाकर भेंटकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर भजन मंडलियों से चाय पर चर्चा और लाभार्थी से संपर्क भी किया जा रहा है। इस कार्य में युवा वर्ग को जिम्मेदारी तय की गई है। बता दें,पिछले विधानसभा चुनाव में हारे हुए बूथों पर वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए बूथ प्रभारियों को लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर संपर्क कर मोदी की गारंटी बताई जा रही है। जनता को बताया जा रहा है,कि विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के लिए मोदी सरकार क्यों जरूरी है।इसी सभी योजनाओं को गिनाते हुए मनीष राठिया भाजपा युवा नेता ने अपने शक्ति केंद्रों में जाकर लगातार लोगों के बीच बैठकर अपनी जिम्मेदारी पर बखूबी निर्वहन करते हुए देखे जा रहे हैं।
इस बैठक में दशरथ राठिया,प्रभू राठिया, कैलाश राठिया,चंदन चौहान, एवं भाजपा युवा कार्यकर्ताओं सहित सकरलिया गांव के ग्रामीणजन उपस्थित थे।
01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद से मवेशी तस्करों में हड़कंप — गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेजऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार दूसरे दिन रायगढ़...
Latest
लैलूँगा पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जन्मदिवस को सेवा दिवस में बदला: पत्रकार संतोष कुमार चौहान ने अनाथ बच्चों के बीच ... कानून के रखवाले पर ही कानून तोड़ने का आरोप!
बलरामपुर में एसडीएम पर मारपीट से ...
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, पुरेन्द यादव बने महामंत्... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में सुविधा और सही दाम आसान फाइनेंस आकर्षक छूट सूरजपुर के सूर्य प्रताप सिंह को भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्म... जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप... पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां...