spot_img
spot_img

ईडी हलफनामा दाखिल के बाद राजमहल पहाड़ मामले में एनजीटी में पहली सुनवाई आज

spot_img
spot_img
spot_img

ईडी हलफनामा दाखिल के बाद राजमहल पहाड़ मामले में एनजीटी में पहली सुनवाई आज

सुनवाई पर टिकी सभी की नजरें

साहिबगंज।जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा जिला के ऐतिहासिक राजमहल पहाड़ के संरक्षण व संवर्धन हेतु व जिले में अवैध रूप से संचालित सभी स्टोन माईंस व क्रशर को संपुर्ण रूप से बंद कराने को लेकर एनजीटी ईस्टर्न जोन कोलकाता में माह जनवरी 2017 में दायर याचिका संख्या-23/2017 की आज पीठ के जुडिशियल मेंबर जस्टिस बी.अमित स्थालेकर व एक्स्पर्ट मेंबर डा.अरूण कुमार वर्मा दिन के 10:30 बजे से सुनवाई करेंगे.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा दाखिल जवाबी हलफनामा के बाद एनजीटी में आज पहली सुनवाई है.बताते चले की ईडी द्वारा एनजीटी में दाखिल हलफनामा में जिले में एक हज़ार करोड़ रूपया से अधिक का अवैध खनन का पुष्टि करते हुए इसका किंगपिन सुबे के पुर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को बताते हुए जांच जारी रहने की बात कही है.फिलहाल पंकज मिश्रा लंबी अवधि से रांची के होटवार जेल में बंद हैं.सुनवाई में भाग लेने के लिए अरशद नसर भी कोलकाता पहुँच गए है.आज की सुनवाई के चलते पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों समेत पत्थर माफियाओं की दिल की धड़कने तेज़ हो गई है.आज की सुनवाई पर सभी लोग नजरें गड़ा दिए है.

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS