कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद पीड़िता के साथ किया बलात्कार व बनाया गया अश्लील वीडियो व फोटो..

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद पीड़िता के साथ किया बलात्कार व बनाया गया अश्लील वीडियो व फोटो..

आरोपी के द्वारा सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 4 वर्षों तक पीड़िता के साथ किया बलात्कार

पीड़िता की शादी लगने के बाद आरोपी ने शादी भी तुड़वाई व पीड़िता व घरवालों को दी जान से मारने के धमकी

चन्द्रिका श्रीवास कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है 24/05/2024 को बांकीमोंगरा निवासी पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमे उल्लेखित किया गया एक दोस्त के साथ घर पर आए उसके दोस्त राहुल शर्मा से परिचय होने के बाद कटघोरा में राहुल शर्मा द्वारा पीड़िता को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बांकीमोंगरा निवासी राहुल शर्मा ने मुझे कटघोरा में पिलाया और जिसके बाद चक्कर आने पर राहुल शर्मा द्वारा मुझे घर छोड़ने की बात कहकर अपनी मोटर सायकल में ढेलवाडीह के जंगल मे ले गया और जबरजस्ती कर उसके साथ बलात्कार किया। राहुल शर्मा द्वारा पीड़िता का अश्लील वीडियो व फ़ोटो अपने मोबाइल में बना लिया। जिसके बाद राहुल शर्मा द्वारा वीडियो व फ़ोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 2021 से 2024 तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, विसाखापट्टनम ले जाकर बलात्कार किया तथा पीड़िता से लगभग 3 लाख 75 हज़ार भी ले चुका है। माता पिता के द्वारा बांकीमोंगरा में ही शादी तय कर दी गई। जिसके बाद राहुल शर्मा द्वारा लड़के को बुलाकर उसको लड़की का वीडियो व फ़ोटो दिखाकर शादी तुड़वा दिया और पीड़िता एवं उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद कटघोरा थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई। कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी ने टीम गठित कर आरोपी राहुल शर्मा की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल शर्मा की गिरफ्तारी ग्राम सुलेसा, थाना बगीचा जिला जशपुर से किया गया। आरोपी राहुल शर्मा को न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...