● ग्राम समकेरा में अवैध शराब पर तमनार पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

ग्राम समकेरा में अवैध शराब पर तमनार पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

*05 जून रायगढ़* । थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में कल दिनांक 04.06.2024 को माईनर एक्ट की कार्यवाही के लिये तमनार पुलिस द्वारा ग्राम गोहडीडीपा, महलोई, समकेरा, खुरूसलेंगा, रायपारा, धौराभांठा जाकर मुखबीरों से गांव की गतिविधियों के संबंध में जानकारी लिया गया । इसी दरम्यान तमनार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम समकेरा में कृष्णा चौहान अपने घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है । तत्काल पुलिस टीम मौके पर जाकर रेड कार्रवाई किया गया जिसमें आरोपित कृष्णा चौहान से 20 लीटर क्षमता वाले डिब्बा में रखा करीबन *15 लीटर महुआ शराब (किमती ₹3,000) एवं शराब बिक्री रकम ₹100* की जप्ती की गई है । *आरोपी कृष्णा चौहान पिता स्व. अमरसाय चौहान उम्र 51 वर्ष सा. समकेरा थाना तमनार जिला रायगढ़* के कृत्य पर थाना तमनार में अप.क्र. 151/24 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संतोष कुमार कुर्रे, आरक्षक भीष्मदेव सागर और अनूप मिंज शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...