


लोकेशन-लैलूंगा
रिपोर्ट-चंद्रशेखर जायसवाल
मो-9340765733

पंचायतों में हुआ स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का आयोजन…
सभी पंचायतो में श्रमदान के माध्यम से किया जा रहा है साफ सफाई
लैलूंगा/ राज्य शासन के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले के ब्लाक अंतर्गत लैलूंगा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में पर्यावरण संरक्षण व प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लैलूंगा के सभी ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है । जिसमे स्वच्छ भारत मिशन योजना के संयुक्त प्रयासों से किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को लैलूंगा के पहाड़ लुड़ेग ग्राम पंचायतों में श्रमदान से सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सर्व प्रथम शिव मंदिर , केलो उदगम स्थल से साफ सफाई का सुरुवात किया गया । तब पस्चात सभी सार्वजनिक स्थलों पर साफ- सफाई की गई है तथा घर-घर कचरा कलेक्शन का कार्य महिला स्वेच्छाग्राहियों द्वारा किया गया।कार्यक्रम अधिकारी दीपक एक्का
ने बताया कि पर्यावरण प्रबंधन के लिए पौधरोपण जल संरक्षण अंतर्गत सभी प्रकार की गतिविधियां की जा रही है। श्रमदान से स्वच्छता का लगातार संदेश दिया जा रहा है ग्राम पंचायतों में जागरूकता हेतु दीवार लेखन कार्य किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण व जल के जीवन में महत्व को समझ कर उसे अपनाने तथा पौधा लगाने व जल बचाने हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित किया जा रहा है।







