करोड़ो की विद्यालय चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट।

लोकेशन: बिलाईगढ

रिपोर्टर: सुधीर चौहान

करोड़ो की विद्यालय चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट।

करोड़ो रूपये की बनी विद्या की मंदिर चंद महीनों में ही भ्रष्टाचार की पोल खोल दी. जिम्मेदार ठेकेदार और पी डब्लू डी विभाग की लापरवाही सरकारी सिस्टम को ठेंगा दिखा रहीं है। इसकी खामियाजा अब वहाँ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ेगा।।

दरसल हम बात कर रहें हैं नवीन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलटिकरी की। जहाँ कक्षा 9वी से लेकर 12 वी के लगभग चार सौ से भी अधिक छात्र-छात्राएँ अपनी किस्मत गढ़ेंगे। इस विद्यालय की हालात देखकर सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़ा होना लाजमी हो गया हैं।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शुशील कुमार गुप्ता की मानें तो 3-4 महीने पहले ही पी डब्लू डी विभाग और ठेकेदार द्वारा उन्हें एक करोड़ 22 लाख 16 हजार रुपये की लागत से तैयार की गई विद्यालय भवन हैंड ओवर किया गया हैं। जो अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। विद्यालय के दीवारों पर हुई बड़ी-बड़ी दरारे, टाईल्स के टूटी हुई फर्श, छत से टपकते व रिसते पानी सहित मिट्टी और रेत मिक्स से की गई छत की ढ़लाई चीख-चीखकर भ्रष्टाचार को उजागर कर रही हैं। अगर पूरे भवन निर्माण की गुणवत्ता की जाँच की जाए तो ठेकेदार की लायसेंस भी रद्द हो सकती हैं ।

वही एक ओर पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ आर के बंछोर अपनी टीम के साथ बेलटिकरी पहुँची. जहां पूरे विद्यालय भवन का निरीक्षण कर जायजा लिया और सम्बन्धित निर्माण एजेंसी को तत्काल सुधार करने निर्देश दिया। हालाँकि निरीक्षण के दौरान कवरेज करने गये हमारी मीडिया टीम ने जब लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा तो उनके द्वारा ठेकेदार को ही बचाते नजर आया और कहाकि ठेकेदार की लापरवाही तो नहीं कह सकते..लेकिन लापरवाही जरूर हुई हैं। अब ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों
से न्याय की क्या उम्मीद रखा जा सकता हैं।
फिलहाल बेलटिकरी की इस विद्यालय निर्माण ने कहीं न कहीं सरकारी सिस्टम को ठेंगा जरूर दिखा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...