spot_img
Monday, February 9, 2026
Monday, February 9, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

इस एसडीएम के रुतबे के आगे डीएम भी फेल….

इस एसडीएम के रुतबे के आगे डीएम भी फेल….

विकासखंड मुख्यालय में दो-दो एसडीएम लिखी हुई चार पहिया वाहन सुभोषित देख सब हो रहे अचंभित….

आखिर घरघोड़ा एसडीएम को कैसे मिल रही अतिरिक्त वाहन सुविधाएं?… क्या सक्षम अधिकारी खुद नियम कानून कायदों की उड़ा रहे धज्जियां?….

रायगढ़/ घरघोड़ा:- इस एसडीएम के रूतबे के आगे तो डीएम भी फेल हैं। ऐसा हम इसलिए बोल रहे क्योंकि इस विकासखंड मुख्यालय में इन दिनों दो-दो एसडीएम लिखी हुई चार पहिया वाहन सुभोषित देख सभी लोग अचंभित और हैरान हैं तथा आम जनमानस में भी भ्रम की स्थिति भी पैदा हो गई है। आखिर घरघोड़ा एसडीएम दो वाहनों की अतिरिक्त सुविधाएं कैसे और क्यों मिल रही है। क्या सक्षम अधिकारी खुद नियम कानून कायदों की उड़ा रहे धज्जियां?….

बता दें कि विकासखंड मुख्यालय में इन दिनों दो-दो एसडीएम लिखी हुई चार पहिया वाहन देखने को मिल रहा है जिसमे सफेद रंग का बुलेरो वाहन CG -02 AU -1799 और काली रंग की स्कार्पिओ CG -13 AY -3215 दोनों ही गाडियों पर बकायदा बड़े बड़े अंग्रेजी अक्षरों में SDM लिखा है। ये दोनो ही वाहन फील्ड में घूमती भी रहती है, इससे लोगों मे संदेह उत्तपन हो गया है की असली कौन और नकली कौन? तथा भ्रमित और भयभीत भी हैं। एक साथ दो दो एसडीएम लिखे देख क्षेत्र की भोली भली आदिवासी लोगों के मन मे एसडीए भय का माहौल ब्याप्त हो जाता है।

बहरहाल ऐसे मे 2 गाड़ियों मे एसडीएम लिख के घूमने से अनेक सवाल खड़े हो रहे है की गाडी मे बैठा व्यक्ति अधिकारी है या कोई बहिरूपिया? आखिर किसके परमिशन से अधिकारी ने 2 गाड़ियों मे लिखवाया एसडीएम ? अगर एसडीएम लिखी दोनों ओरिजनल है तो दोनो गाड़ियों के लिए किस व्यक्ति या संस्था के पैसे का उपयोग हो रहा है?

प्राप्त जानकारी अनुसार शासन की तरफ से एक अधिकारी को एक ही गाडी मुहैया कराई जाती है तो फिर घरघोड़ा एसडीएम को अतिरिक्त सुविधाएं कैसे, क्यों, किसकी अनुसंसा और किस आधार पर अनुमति दी गई है ? क्या सक्षम अधिकारी खुद नियम कानून कायदों की उड़ा रहे धज्जियां उड़ा रहे। आखिर इस पर संज्ञान लेगा कौन?…

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

🚨 वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारपीट में शामिल 6 आरोपी पुलिस हिरासत...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारपीट में शामिल...
Latest
🚨 वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारप... लैलूँगा में आधार सेंटर नियम विरुद्ध संचालन से मचा हड़कंप!

शासकीय भवन छोड़...
लैलूँगा में आधार सेंटरों पर खुली लूट!

शासकीय दर 75-125, वसूली डबल—ग्रामीण...
➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरो... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बजाज बाइक पर शानदार ऑफर... सुनकर दौड़े चले आए... गुरुकुल आश्रम सलखिया में गौ सेवा संगम अंतर्गत व्याख्यान के साथ जिला स्तरीय गौ वि... वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छा... पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए
CG BREAKING : देह व्यापार की सूचना पर CSP ने मारी रेड, मकान मालिक और संदिग्ध महि...