spot_img
Sunday, February 15, 2026
Sunday, February 15, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*परिवहन नियमों के उल्लंघन पर 8 गाडिय़ों पर 2.53 लाख का जुर्माना*

*परिवहन नियमों के उल्लंघन पर 8 गाडिय़ों पर 2.53 लाख का जुर्माना*

*बिना तारपोलिन ढके एवं ओवरलोड का मामला, जिला परिवहन विभाग ने की कार्यवाही*

रायगढ़, 18 जुलाई 2024/ परिवहन नियमों के उल्लंघन पर 8 गाडिय़ों पर जिला परिवहन विभाग ने 2.53 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इन गाडिय़ों में बिना तारपोलिन या कवर ढंके परिवहन करते और ओवरलोडिंग करना पाया गया। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी को दिए हुए हैं।
जिला परिवहन अधिकारी श्री अमित प्रकाश कश्यप से प्राप्त जानकारी अनुसार 8 गाडिय़ों पर 2.53 लाख पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है। इसमें वाहन क्रमांक ओडी 23 ई 0059 पर 45 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। इसी तरह वाहन क्रमांक सीजी 11 बीई 3664 पर 42 हजार रुपये, वाहन क्रमांक सीजी 13 एडब्ल्यू 3065 पर 50 हजार रुपये, वाहन क्रमांक एमपी 18 एच 6515 पर 36 हजार रुपये, वाहन क्रमांक एमपी 65 जी ए 1601 पर 41 हजार रूपये, वाहन क्रमांक सीजी 28 जे 0027 पर 12 हजार रुपये, वाहन क्रमांक सीजी 28 बीएफ 0027 पर 12 हजार रुपये तथा वाहन क्रमांक सीजी 13 व्ही 1224 पर 15 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगे भी जांच और उल्लंघन करने वालों में लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तारपुरानी रंजिश को लेकर...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन...
Latest
पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे...