*शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ*

spot_img

*शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ*

*सीएमएचओ ने सभी सत्रों में दी जाने वाली सेवाओं की दी जानकारी*

रायगढ़, 19 जुलाई 2024/ शिशु संरक्षण माह के जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह का आयोजन आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-गांधी नगर के प्रांगण में किया गया। मौके पर सीएमएचओ डॉ.चंद्रवंशी ने शिशु संरक्षण माह के दौरान सभी सत्रों में दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विटामिन ए का नियमित खुराक प्रत्येक छ: माह में एक बार लेने से बच्चों में रतौंधी, दस्त, श्वांस, संक्रमण, बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने सभी पालकों से 9 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाव के लिए विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलाये हेतु आग्रह किया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल ने शिशु संरक्षण माह में दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी हितग्राही 9 माह से 5 वर्ष के बच्चे एवं गर्भवती माताओं को नौ जानलेवा बीमारियों तथा टिटनेस से बचाव हेतु टीक लगवायें। उन्होंने शिशु संरक्षण माह के दौरान मंगलवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी गांव एवं शहरी क्षेत्र में आयोजित टीकाकरण सत्रों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य स्वाओं का लाभ उठाने हेतु कहा।
इस अवसर पर श्रीमती नीलम रंजू संजय, नोडल अधिकारी डॉ.केनन डेनियल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा, आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ.राजेश मिश्रा, डॉ.जी.एस.पैकरा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री पी.डी.बस्तिया, श्रीमती उमा महंत, बायोमेडिकल इंजीनियर श्री नितिराज सिंह, श्री सुबोध कुमार माझी, श्री पंकज मिश्र सहित शहरी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-गांधी नगर के समस्त स्टॉफ, मितानिन प्रशिक्षक एवं समस्त मितानिन एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raman Singh Birthday: डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस पर सजेगी संगीत की महफिल, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति में गूंजेगा राजनांदगांव

Raman Singh Birthday: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह का जन्मदिवस 15 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दिग्विजय स्टेडियम...

CHHATTISGARH NEWS

Raman Singh Birthday: डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस पर सजेगी संगीत की महफिल, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति में गूंजेगा राजनांदगांव

Raman Singh Birthday: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह का जन्मदिवस 15 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दिग्विजय स्टेडियम...

RAIGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...