spot_img
Saturday, February 14, 2026
Saturday, February 14, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*जूटमिल पुलिस के हाथ आए दो शातिर चोर, आरोपियों के कब्जे से पौने दो लाख रुपए के 13 नग चोरी के मोबाइल बरामद*…

*प्रेस विज्ञप्ति*

● *जूटमिल पुलिस के हाथ आए दो शातिर चोर, आरोपियों के कब्जे से पौने दो लाख रुपए के 13 नग चोरी के मोबाइल बरामद*….

● *दोनों आरोपी भीड़-भाड़ में चुराया करते थे लोगों की मोबाइल, चोरी मोबाइल बेचने ग्राहक तलाश के दौरान पुलिस ने दबोचा*…..

● *गिरफ्तार आरोपियों में एक जूटमिल क्षेत्र का निगरानी बदमाश*….

*22 जुलाई, 2024* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा थाना क्षेत्र के निगरानी, गुंडा बदमाशों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों पर सतत निगाह रखकर कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में जूटमिल पुलिस को दो शातिर मोबाइल चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है । आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नये-पुराने 13 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया है जिनका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 1,81,000 रूपये है । दोनों आरोपियों को चोरी के अपराध में पुलिस ने रिमांड पर भेजा है ।

जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 21.07.2024 को थाना जूटमिल में अनिल शर्मा (उम्र 43 वर्ष) निवासी गजानंद पुरम कालोनी रायगढ़ द्वारा 14 जुलाई को सावित्री नगर स्थित शराब दुकान के पास से उसकी मोबाईल वन प्लस (किमती करीब 10,000/रूपये) के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया । *थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 334/2024 धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया* । घटना को लेकर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा चोरी की तस्दीकी की गई जिस पर शराब दुकान के पास और भी कई व्यक्तियों की मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिली । थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ और मुखबीरों को क्षेत्र के बदमाशों पर निगाह रखकर सूचना देने निर्देशित किये कि आज सुबह मुखबीर द्वारा सूचना दिया कि ट्रांसपोर्ट नगर के पास निगरानी बदमाश मार्शल यादव कुछ व्यक्तियों को सस्ते दाम में सेकंड हैंड मोबाइल बेचने चर्चा किया है, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ अतिरिक्त बल तस्दीकी के लिए ट्रांसपोर्ट नगर रवाना किया । जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही मार्शल यादव को हिरासत में ली जिसके पास *06 नग मोबाइल (₹90,000)* मिला । मार्शल यादव से मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी दिलीप दास निवासी टुरकुमुड़ा जूटमिल के साथ मिलकर पिछले कुछ महीनो से चक्रधरनगर, जूटमिल तथा बीड़पारा शराब भट्टी के पास चोरी करना बताया । तत्काल पुलिस टीम द्वारा एक अन्य आरोपी दिलीप दास की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसके कब्जे से 01 की-पैड और 01 बंद कुल *07 नग मोबाइल (₹91,000)* जप्त किया गया । आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम बयान में बताये कि वे शराब भट्ठी के पास नशे में धुत्त शराबियों का मौका देखकर मोबाइल चुरा लेते थे । आरोपियों के कब्जे से कुल *13 नग मोबाइल कीमत ₹1,81,000* बरामद कर जप्त किया गया है, दोनों आरोपियों को चोरी के उपरोक्त अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी मार्शल यादव जूटमिल क्षेत्र का निगरानी बदमाश है, आरोपी को पूर्व में जूटमिल, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस द्वारा नारकोटिक्स, मारपीट, चोरी, लूट, हत्या का प्रयास जैसे संगीन मामलों में चालान की है और समय-समय पर आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है ।

*गिरफ्तार आरोपी*-
(1) मार्शल यादव पिता धनसिंह यादव उम्र 22 साल मिट्ठूमुड़ा राजीव गांधी नगर दर्री तालाब थाना जूटमिल जिला रायगढ़
(2) दिलीप दास महंत पिता सुखलाल महंत उम्र 23 साल निवासी कलमी थाना अमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा हाल मुकाम टुरकुमुडा स्कूल के पास थाना जूटमिल जिला रायगढ़

*ज्पत मशरूका*-
01 नग वन प्लस, 03 नग रियलमी, 02 नग रेडमी, 02 सैमसंग, 02 ओप्पो, 01 विवो और 01 आईटेल की-पैड मोबाइल । *13 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल कीमती- करीब 1 लाख 81 हजार रूपये* ।

आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी व मशरूका की बरामदगी कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक खीरेंद्र जलतारे, आरक्षक नरेश रजक, लखेश्वर पुरसेठ, शशि भूषण साहू, जितेश्वर चौहान की विशेष भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तारपुरानी रंजिश को लेकर...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्रयास अपराध में तीन...
Latest
पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां... 🕉️ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्पेशल ऑफर – बजाज बाइकों  में महाधमाका! 🏍️<... कुर्रूभाठा में धूमधाम से मना दृष्टि एवं प्रवीण बंजारा का बर्थडे, जनप्रतिनिधियों ... ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता — झांसी (उ.प्र.) से लापता बालिका बर... खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा — 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगद... लैलूँगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहि... रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट की घटना के चंद घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार — कोत... तमनार जल समूह का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्दे...