spot_img
spot_img

पेलमा में गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई

spot_img
spot_img
spot_img

पेलमा में गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई

विकासखंड तमनार के अंतिम छोर में ग्राम पेलमा स्थित है। जहां प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयीन बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से गुरु पूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा पाणी की पूजा अर्चना, आरती एवं प्रेरणा गीतों से की गई। तत्पश्चात गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है…? वेद व्यास कौन हैं…? इस पर अजय राठिया उर्बा सीएसी द्वारा विस्तार से बताया गया। तथा महर्षि वेद व्यास जी की अद्वितीय कार्य – उपलब्धियों पर भारत लाल पटेल एवं भारतीय संस्कृति का महत्व के बारे में सुखदेव राठिया के द्वारा विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात भूतपूर्व छात्रा कु पुष्पा राठिया एवं कु प्रमिला राठिया के द्वारा अपने गुरुजनों के सम्मान स्वरूप चंदन तिलक लगाकर पूजा – आरती की गई। अध्ययनरत छात्राओं द्वारा गुरुओं को समर्पित प्रेरणा गीत प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में जनप्रतिनिधि सबल साय पंच एवं भागीरथी मेहरा उप सरपंच द्वारा उद्बोधन स्वरूप जीवन उपयोगी बातें बताई गई। कार्यक्रम में शिक्षक समुदाय से संजय लकड़ा बबीता टर्की एवं ग्रामीणों में से रामदुलारी राठिया चंपा राठिया मानसाय राठिया एवं पूर्व बीडीसी की गरिमामई उपस्थिति रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से गांजा लाकर बेचने का आरोप

चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना में दी दबिश; आरोपी जफर खान से तस्करी में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त, NDPS एक्ट के...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS