spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

देसी संरक्षित किस्मों के बीजों का किशोर ने लगाया स्टॉल

देसी संरक्षित किस्मों के बीजों का किशोर ने लगाया स्टॉल

विनय सिंह
बेमेतरा नवागढ़

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर व पौधा किस्म संरक्षण एवं कृषक अधिकार प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा एक दिवसीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रविवार 21 जुलाई को कबीर धाम जिला के ग्राम चिल्फी के वन विभाग भवन में किया गया।

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत नवागढ़ के युवा किसान किशोर कुमार राजपूत ने अपने पास संरक्षित किस्मों के देसी बीजों का स्टॉल लगाया जिसमें प्रमुख रूप से धान के किस्म 100, दलहन 20, तिलहन 10, लघु धान्य कोदो,कुटकी, रागी ,कंगनी, लघु कंगनी, सांवा, औषधीय पौधों के बीजों में अश्वगंधा, सतावर, स्टीविया, लहसुन, तथा अलग अलग तरह के 45 से ज्यादा जुट रेशा प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहा।

स्टॉल में रखें हुए बीजों का अवलोकन डॉक्टर त्रिलोचन महापात्र अध्यक्ष पौधा किस्म संरक्षण एवं कृषक अधिकार प्राधिकरण नई दिल्ली, डॉक्टर दिनेश अग्रवाल रजिस्टार जनरल भारत सरकार, तकनीकी अधिकारी रवि प्रकाश, एस आर के सिंह निर्देशक अटारी जबलपुर डॉ दीपक शर्मा नोडल अधिकारी पौधा किस्म संरक्षण एवं कृषक अधिकार रायपुर, डॉ त्रिपाठी के वी के कवर्धा, अखिलेश दुबे सहायक संचालक कवर्धा, ग्राम पंचायत चिल्फी सरपंच पूर्णिमा पनरिया, कृषक कल्याण समिति की सदस्यों ने किया।

किशोर कुमार राजपूत ने अवलोकन कर रहे अधिकारियों व अतिथियों को स्टॉल में रखें हुए बीजों की हर प्रजातियो और किस्मों के बारे मे सविस्तार से बताया। इस पर नई दिल्ली से आए भारत सरकार के अधिकारियों ने विभिन्न फसलों के किस्मों के पंजीयन के संबंध में जानकारी दी। और जल्द से जल्द पंजीयन प्रपत्र और बीज सैंपल आई जी के वी रायपुर में जमा कराने को कहा।

इस अवसर पर लक्ष्मीकांत सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, डॉक्टर अमित शर्मा, देवी वर्मा वर्मा, भास्कर जी, सहित आसपास के गांव से बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   – वायुनन्दन पांडे

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   - वायुनन्दन पांडे रिपोर्ट ~...
Latest
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न...