WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

जनदर्शन में कलेक्टर श्री शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं, श्रमकार्ड का किया वितरण जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 47 आवेदन प्राप्त हुए

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

जनदर्शन में कलेक्टर श्री शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं, श्रमकार्ड का किया वितरण

जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 47 आवेदन प्राप्त हुए

विनय सिंह

बेमेतरा कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की उपस्थिति मे आज मंगलवार क़ो समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमे जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 47 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी। इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से तहसील नवागढ़ के ग्राम अंधियारखोर निवासी इंद्राणी साहू ने घर को कब्जा करने और मार पीट के संबंध में आवेदन दिया। साजा तहसील के ग्राम सहसपुर भाठापारा वासी के समस्त ग्रामवासी ने बारिश के पानी निकासी समस्या निराकरण के संबंध में आवेदन दिया। दाढ़ी तहसील के ग्राम मारतरा निवासी प्यारी बाई ने खसरा का सीमांकन करने के संबंध में आवेदन दिया। बेमेतरा तहसील के ग्राम नवागांव (खुड़मुडी) के निवासी ठाकुर मल्लाह ने घर के दरवाजे से कब्जा हटाने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील थानखम्हरिया के ग्राम कुर्रा के निवासी करीन खान ने मकान पर लगे स्टे को हटवान के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेमेतरा के ग्राम छीतापार निवासी दुजे कुमार निर्मलकर ने कच्चा मकान में बारिश का पानी भरने पर आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया गया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धापेंशन हेतु, दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस दौरान कलेक्टर शर्मा ने श्रमिकों को श्रम कार्ड का भी वितरण किया | इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हरदीबाजार में महापंचायत: बसावट स्थल, नौकरी और 100% मुआवजे की मांग पर एकजुट हुए ग्रामीण, एसईसीएल की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

राजाराम राठौर हरदीबाजार:- एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा, हरदीबाजार ग्राम वासियों के सहमति के बगैर जयंती नगर बसावट स्थल, मुआवजा में कटौती एवं 2004-2010...

CHHATTISGARH NEWS

हरदीबाजार में महापंचायत: बसावट स्थल, नौकरी और 100% मुआवजे की मांग पर एकजुट हुए ग्रामीण, एसईसीएल की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

राजाराम राठौर हरदीबाजार:- एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा, हरदीबाजार ग्राम वासियों के सहमति के बगैर जयंती नगर बसावट स्थल, मुआवजा में कटौती एवं 2004-2010...

RAIGARH NEWS

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियांरक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं बीज और फैंसी राखियां, अब तक डेढ़...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम जुनवानी की बिहान दीदियों ने भाई-बहन के रिश्ते को आजीविका...