अवैध कबाड़ पर कार्रवाई : ग्राम तिलगा और बादपाली के ढाबा पर कबाड़ डंप की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की रेड*….

● *अवैध कबाड़ पर कार्रवाई : ग्राम तिलगा और बादपाली के ढाबा पर कबाड़ डंप की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की रेड*….

● *ढाबा के सामने डम्प कर रखा 9 टन अवैध कबाड़ जप्त, दोनों ढाबा संचालकों पर पुलिस ने की कार्यवाही*….

*01 अगस्त, 2024* । कल दिनांक 31/072024 के सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ दिनों से ग्राम बादपाली के मनोज ढाबा और ग्राम तिलगा के पटेल ढाबा के सामने अवैध रूप से लोहा के पाइप, छड़ के टुकड़े, वाहनों के पार्ट्स काफी मात्रा में डंप किया जा रहा है । सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी प्रशात राव हमराह स्टाफ के साथ ढाबों पर रेड किया गया । पुलिस टीम को ग्राम बादपाली मनोज ढाबा के पास रेड में लोहे की पाइप, छड, लोहे की जाली, एंगल विभिन्न कबाड़ के पार्ट्स वजन लगभग 3.5 टन कीमती ₹1,05,000 का मिला ढाबा संचालक *मनोज सिंह पिता राधिका सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी भगवानपुर नीचे पर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़* के पास कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से पुलिस ने चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर विधिवत कार्रवाई कर आरोपित मनोज सिंह से जप्ती की गई ।

इसी कड़ी में ग्राम तिलगा के पटेल ढाबा पर पुलिस ने रेड कार्यवाही में लोहे का छड़, एंगल, चैनल, पाइप इत्यादि करीब 5.5 टन कीमती ₹1,50,000 का मिला । मौके पर उपस्थित ढाबा के *पंचराम पटेल पिता स्वर्गीय महत्व राम पटेल उम्र 42 साल निवासी खुरसुला थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़* ने कबाड़ के संबंध में कोई कागजात/लाइसेंस नहीं होना बताया । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दोनों आरोपी-मनोज सिंह व पंचराम पटेल के विरूद्ध चोरी की संपत्ति के संदेह पर थाना चक्रधरनगर में पृथक-पृथक इस्तगासा क्रमांक 52, 53 धारा 35(क)(ड)BNSS/303(2)BNS के तहत कार्यवाही किया गया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर अवैध कबाड़ पर कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उपनिरीक्षक उदय सिदार, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, श्याम देव साहू, रवि साय, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल, विनोज लकड़ा शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिर्फ दो दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा धान सहित सात प्रमुख फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और उत्पादन जोखिम से मिलेगा सुरक्षा...

रायगढ़ - खरीफ मौसम 2026 में फसलों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

सिर्फ दो दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा धान सहित सात प्रमुख फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और उत्पादन जोखिम से मिलेगा सुरक्षा...

रायगढ़ - खरीफ मौसम 2026 में फसलों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...