*जनसमस्या निवारण शिविर: 8 अगस्त को लैलूंगा के ग्राम तोलगे में*

*जनसमस्या निवारण शिविर: 8 अगस्त को लैलूंगा के ग्राम तोलगे में*

*आगामी दिसम्बर तक प्रतिमाह विकासखण्डवार आयोजित होंगे शिविर*

*कलेक्टर श्री गोयल ने शिविर आयोजन एवं आवेदन पत्र देने की प्रक्रिया के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश*

रायगढ़, 2 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में रायगढ़ जिले में ग्रामीणजनों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर हो रहा है। इसी कड़ी में आगामी 8 अगस्त को लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम-तोलगे में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर अलग-अलग तिथियों में प्रतिमाह में दो बार लगाया जा रहा है, जो आगामी 27 दिसम्बर 2024 तक चलेगा।
कलेक्टर श्री गोयल ने सभी विभाग प्रमुखों को शिविर में शासन के निर्देशानुसार अपने विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाने हेतु निर्देशित किया है। जिससे ग्रामीणजन योजनाओं का लाभ उठा सकें। कलेक्टर श्री गोयल ने समस्त एसडीएम एवं सीईओ जनपदों को अपने क्षेत्र अंतर्गत शिविरों के आयोजन व आवेदन पत्र देने की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। सभी जनपद सीईओ अपने अधीनस्थ ग्राम पंचायतों को सूचित करेंगे कि वे ग्रामीण जनता के आवेदन पत्रों को नियत तिथि तक प्राप्त कर उनके कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। ग्राम पंचायतों से प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पंजीकरण कर संबंधित विभाग को निराकरण हेतु भेजेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत से आवेदन पत्र प्राप्त होने पर संबंधित विभाग उक्त आवेदन पत्रों पर नियमानुसार कार्यवाही कर अंतिम निराकरण की रिपोर्ट मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नियत तिथि तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेंगे। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि शिविर हेतु नियत तिथि को शिविर स्थल पर आवेदन पत्रों के अंतिम निराकरण से अवगत कराए। जिन आवेदनों का निराकरण शिविर हेतु नियत तिथि तक न होने की दशा में एक निश्चित तिथि निर्धारित कर उसकी सूचना आवेदक को देने के निर्देश दिए।
*इन तिथियों में यहां लगेंगे शिविर*
8 अगस्त को लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम-तोलगे में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन होगा। इसी तरह तमनार के हमीरपुर में 29 अगस्त, रायगढ़ के कांटाहरदी में 13 सितम्बर, खरसिया के बर्रा में 27 सितम्बर, पुसौर के त्रिभौना में 10 अक्टूबर, रायगढ़ के जामगांव में 25 अक्टूबर, धरमजयगढ़ के कुडेकेला में 8 नवम्बर, घरघोड़ा के बटुराकछार में 29 नवम्बर, लैलूंगा के घटगांव में 13 दिसम्बर तथा तमनार के देवगढ़ में 27 दिसम्बर 2024 को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन होगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कलम के सिपाही योगेश कुमार चौहान का जन्मदिन आज, पत्रकारिता जगत से मिल रहीं शुभकामनाएं

लैलूंगा | 26 जुलाई 2026 | गुप्त खबर न्यूज़गुप्त खबर न्यूज़ के उपसंपादक एवं लैलूंगा संदेश 24 के संपादक श्री योगेश कुमार चौहान का...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...