**जनसमस्या निवारण पखवाड़ा: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने नवागढ़ में किया राशन कार्ड वितरण**

**जनसमस्या निवारण पखवाड़ा: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने नवागढ़ में किया राशन कार्ड वितरण**
विनय सिंह
*बेमेतरा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 11, 12 एवं 14 में टाउन हॉल में आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर में पहुँचे। उन्होंने शिविर में उपस्थित हितग्राहियों की मांग, शिकायतें और समस्याओं के प्राप्त आवेदन पत्रों की जानकारी ली एवं उपस्थित हितग्राहियों को नया राशन कार्ड वितरित किया।*
*जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जा रहा है। इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण करना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।*
*मंत्री बघेल ने शिविर में कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के आयोजन से प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम होती है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें और उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही करें।
*शिविर में कई नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को प्रस्तुत किया, जिनमें प्रमुख रूप से राशन कार्ड से संबंधित मुद्दे, पेंशन योजनाओं में अड़चनें, और पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी शामिल थी। बघेल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करें।*
*जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।*

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कलम के सिपाही योगेश कुमार चौहान का जन्मदिन आज, पत्रकारिता जगत से मिल रहीं शुभकामनाएं

लैलूंगा | 26 जुलाई 2026 | गुप्त खबर न्यूज़गुप्त खबर न्यूज़ के उपसंपादक एवं लैलूंगा संदेश 24 के संपादक श्री योगेश कुमार चौहान का...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...