WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

*ज़िले के सभी संकुल स्तर पर पालक-शिक्षक बैठक आयोजित हुई*

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

*ज़िले के सभी संकुल स्तर पर पालक-शिक्षक बैठक आयोजित हुई*
*कलेक्टर सहित ज़िला अधिकारी भी गये निरीक्षण करने
कलेक्टर ने शिक्षा के महत्व पर जोर, पालकों आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें*
विनय सिंह

*बेमेतराबेमेतरा ज़िले के सभी संकुल स्तर पर पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और छात्रों की प्रगति पर चर्चा करना था। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा सहित अन्य जिला अधिकारी भी निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बैठक में उपस्थित पालकों एवं शिक्षकों से संवाद किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने ज़िले के विभिन्न विभागों 93 ज़िला अधिकारियों को संकुल स्तर आयोजित पालक-शिक्षक बैठक के नोडल अधिकारी नामांकित किया था। जिन्होंने आज संकुल स्तर आयोजित बैठक में गये और पालकों एवं शिक्षकों से चर्चा की । *
*कलेक्टर श्री शर्मा भी बेरला स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित पालकों एवं शिक्षकों बैठक में पहुँचें। वहां उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और पालकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। जिला अधिकारियों ने भी शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की सलाह दी और छात्रों की समस्याओं को ध्यान से सुनने की बात कही।*
*बैठक में पालकों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए। कई पालकों ने कुछ स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित किया, जिस पर उन्होंने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। संकुल स्तर पर हुई इस बैठक ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।*
*छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी संभगायुक्त और कलेक्टरों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 को लेकर सभी शैक्षणिक संस्थाओं में पालक-शिक्षक बैठक के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। *

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जयंती नगर बसावट निरस्त कर सुपेत पारा में बसाहट की मांग, नौकरी और मुआवजे को लेकर हरदीबाजार में महापंचायत, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन...

राजाराम राठौर हरदीबाजार:- एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा, हरदीबाजार ग्राम वासियों के सहमति के बगैर जयंती नगर बसावट स्थल, मुआवजा में कटौती एवं 2004-2010...

CHHATTISGARH NEWS

जयंती नगर बसावट निरस्त कर सुपेत पारा में बसाहट की मांग, नौकरी और मुआवजे को लेकर हरदीबाजार में महापंचायत, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन...

राजाराम राठौर हरदीबाजार:- एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा, हरदीबाजार ग्राम वासियों के सहमति के बगैर जयंती नगर बसावट स्थल, मुआवजा में कटौती एवं 2004-2010...

RAIGARH NEWS

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियांरक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं बीज और फैंसी राखियां, अब तक डेढ़...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम जुनवानी की बिहान दीदियों ने भाई-बहन के रिश्ते को आजीविका...