WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

*बेमेतरा क्षेत्र सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 34.20 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति*

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

*बेमेतरा क्षेत्र सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 34.20 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति*
विनय सिंह
*बेमेतरा विधानसभा बेमेतरा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिले के विभिन्न गावों में विकास कार्यों के लिए 34 लाख 20 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। श्री दिपेश साहू विधायक बेमेतरा द्वारा अनुशंसित जिला बेमेतरा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड एवं विधानसभा बेमेतरा के ग्राम पंचायत खम्हरिया (आर) में रामधन साहू के घर से मोहन यदु के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 5 लाख 20 हजार रूपये, ग्राम पंचायत घटियाकला में मेन रोड से पोषण मरकाम के घर से होते हुए नेतराम वर्मा के धर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रूपये, ग्राम पंचायत पाहंदा में आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 से हनुमान मंदिर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रूपयें ग्राम पंचायत आंदू में मेन रोड भांवर साहू के घर से धन्नू साहू के ब्यारा तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हजार रूपयें, ग्राम पंचायत आन्दू में मनाराम साहू के घर से सनत साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हजार रूपये, ग्राम पंचायत जामगांव में कबीर कुटी से लेकर हेमू निषाद के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रूपये, ग्राम पंचायत मुड़पारकला में अर्जुन के घर से अनुसुइया के घर तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपये, ग्राम पंचायत डंगनिया में मोहित साहू के घर से लेकर गंगाधर साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हजार रूपये, ग्राम पंचायत डंगनिया में गांधी साहू के घर से पैठू साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपयें, प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कांक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाया जावे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जयंती नगर बसावट निरस्त कर सुपेत पारा में बसाहट की मांग, नौकरी और मुआवजे को लेकर हरदीबाजार में महापंचायत, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन...

राजाराम राठौर हरदीबाजार:- एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा, हरदीबाजार ग्राम वासियों के सहमति के बगैर जयंती नगर बसावट स्थल, मुआवजा में कटौती एवं 2004-2010...

CHHATTISGARH NEWS

जयंती नगर बसावट निरस्त कर सुपेत पारा में बसाहट की मांग, नौकरी और मुआवजे को लेकर हरदीबाजार में महापंचायत, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन...

राजाराम राठौर हरदीबाजार:- एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा, हरदीबाजार ग्राम वासियों के सहमति के बगैर जयंती नगर बसावट स्थल, मुआवजा में कटौती एवं 2004-2010...

RAIGARH NEWS

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियांरक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं बीज और फैंसी राखियां, अब तक डेढ़...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम जुनवानी की बिहान दीदियों ने भाई-बहन के रिश्ते को आजीविका...