बाकारूमा में निकाली गई,हर घर तिरंगा यात्रा, स्कूल के छात्र छात्र-छात्राओं सहित भारी तादाद ग्रामीणों की रही उपस्थिति!

बाकारूमा में निकाली गई,हर घर तिरंगा यात्रा, स्कूल के छात्र छात्र-छात्राओं सहित भारी तादाद ग्रामीणों की रही उपस्थिति!

धरमजयगढ/- देश भर में आजादी का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने को लेकर उत्साह माहौल है। इसी दौरान आजादी के इस राष्ट्रीय महापर्व पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देशभर में हर घर तिरंगा अभियान मनाया भी जा रहा है। बता दें कि इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। वहीं इस अभियान की मूल भावना है,कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
इसी क्रम आज धरमजयगढ क्षेत्र के बाकारूमा में शा.उ.माध्यमिक विद्यालय, शासकीय माध्यमिक विद्यालय बाकारूमा के छात्र छात्र-छात्राओं समस्त शिक्षकगणों के साथ हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। और वहीं पुरे जोश भरे स्वर में देशभक्ति गीत एवं नारे लगाते हुए,पुरे बाकारूमा बस्ती में रैली भ्रमण किया गया।
वहीं क्षेत्र के भाजपा युवा नेता मनीष कुमार राठिया सहित ग्रामीणों ने भी तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे, और देशभक्ति का नारे लगाए।
इस मौके पर हाईस्कूल, मिडिल स्कूल के छात्र छात्र-छात्राओं,शिक्षकगण सहित भाजपा युवा नेता मनीष कुमार राठिया, आदीवासी नेता अमृत तिर्की, चंदन चौहान, डमरू यादव, नरेंद्र सारथी, दीपक चौहान, जोगेन्द्र साहू, गोनील राठिया-, नरेंद्र कुमार राठिया, ईश्वर राठिया, शत्रु राठिया, अरमान राठिया, मिथलेश यादव, भवानी चौहान, सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रैरूमाखुर्द क्षेत्र में हुए बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्याहत्या में प्रयुक्त टांगी, घटना के समय पहने कपड़े सहित अहम साक्ष्य जब्तरैरूमाखुर्द...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रैरूमाखुर्द क्षेत्र में हुए बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्याहत्या में प्रयुक्त टांगी, घटना के समय पहने कपड़े सहित अहम साक्ष्य जब्तरैरूमाखुर्द...