Tamnar News: सावधान! फिसलन और ‘गड्ढे वाली सड़क’ छीन सकती है जिंदगी! मरम्मत के लिए है “फरिश्ते का इंतजार”! लिखित आश्वासन के बाद भी चलने लायक नहीं बनी सड़क, आज ग्रामीणों ने फिर किया चक्काजम!

Tamnar News: सावधान! फिसलन और ‘गड्ढे वाली सड़क’ छीन सकती है जिंदगी! मरम्मत के लिए है “फरिश्ते का इंतजार”! लिखित आश्वासन के बाद भी चलने लायक नहीं बनी सड़क, आज ग्रामीणों ने फिर किया चक्काजम!

Tamnar News: तमनार क्षेत्र के हुँकराडिपा चौक से लेकर मिलुपारा तक की बदहाल सड़क को लेकर एक बार फिर खम्हरिया के ग्रामीणों ने मोर्चा खोला है। सुबह से आज फिर ग्रामीण सड़क मरम्मत की मांग को लेकर सड़क किनारे धरने पर बैठ गए है। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें केवल झूठा आश्वासन मिलता है, लेकिन सड़क का मरम्मत कार्य करने की जवाबदारी किसी ने अभी तक नहीं उठाई है। हालांकि चक्का जाम की जानकारी मिलने के बाद कुछ प्रभावित प्रबंधन के अधिकारी और तमनार थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। जहां घँटो समझाइस के बाद भी ग्रामीणों ने चक्का जाम छोड़ना उचित नहीं समझा, उनका कहना है कि जब तक सड़क चलने लायक नहीं हो जाता है, तब तक वे धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

लिखित आश्वासन के बाद ही नहीं बन पाई सड़क

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो अगस्त को सड़क की समस्या को लेकर चक्का जाम कर विरोध जताया गया था। तब तहसीलदार और प्रबंधन के जवाबदारों ने लिखित आश्वासन दिया था कि सड़क मरम्मत कार्य जल्द प्रारंभ कराया जाएगा। लेकिन अभी तक किसी भी कंपनी के जवाबदेहों के द्वारा सड़क मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क की समस्या आज भी जस के तस बनी हुई है, आज भी लोग कीचड़ युक्त सड़क पर चलने को मजबूर है। फिसलन की वजह से लोग लगातार दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।

सड़क मरम्मत के लिए फरिश्ते का इंतजार

औद्योगिक विकास के नाम पर छले जा रहे लोगों को अब सड़क मरम्मत के लिए किसी फरिश्ते का इंतजार है। लोगों को यही उम्मीद है कि कोई फरिश्ता रातों-रात आएगा और सड़क को चकाचक करके चला जाएगा। क्योंकि प्रबंधन और प्रशासन ने तो अपनी जवाबदारी दिखला ही दी है। मौसम ने भी सड़क मरम्मत के लिए जवाबदेहों को मौका दिया था, लेकिन लोगों की समस्या से लगता है उन्हें कोई नाता ही नहीं है।

बस सुविधा से वंचित हो रहे पीड़ित

ग्रामीणों का आरोप है कि 5 दिन मौसम खुला था, बारिश नहीं हो रही थी। लेकिन जवाबदार कंपनी के दूतों के द्वारा सड़क मरम्मत की जवाबदारी नहीं समझी गई। जिससे समस्या आज भी वही पुरानी है। ग्रामीणों का कहना है कि खस्ता हाल सड़क की वजह से वे बस सुविधाओं से भी वंचित हो रहे हैं। यात्री बस के अलावा बच्चों को ले जाने वाले स्कूल बस भी गांव तक नहीं पहुंच रही है। जिससे उन्हें आवागमन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

गांव को तमनार से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क का टूटा कनेक्शन

हमने आपको पहले ही बताया था कि दैनिक रोजमर्रा की जिंदगी में आवश्यक वस्तुओं को लेने के लिए वनांचल क्षेत्र के लोगों को तमनार जाने की जरूरत पड़ती है। साथ ही साथ लैलूंगा क्षेत्र के रहवासी भी मिलुपरा तमनार की सड़क का उपयोग करते हैं। हजारों की संख्या में मिलुपारा, उरबा, पेलमा, हिंझर,कोडकेल,सेमिजोर,लालपुर के लोग उक्त सड़क से तमनार की ओर आते हैं। लेकिन वर्तमान समय में सड़क की स्थिति काफी दयनीय है। कीचड़ की वजह से सड़क में फिसल कर कई छोटी बड़ी दुर्घटनाएं रोज हो रही है। लेकिन प्रशासन और कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंद लिए हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...