WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

*चाय-नाश्ते की होटल में चोरी : खरसिया पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बरामद किया चोरी का सारा सामान*

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

● *चाय-नाश्ते की होटल में चोरी : खरसिया पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बरामद किया चोरी का सारा सामान*

*01 सितंबर, रायगढ़* । आज खरसिया पुलिस चौकी में ग्राम रतनमहका के निवासी गणेश राम राठौर (31) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके ग्राम महका के तेलमिल के स्थित पास चाय-नाश्ते की दुकान पर बीते रात्रि चोरी हो गई है। गणेश राम ने बताया कि उसने 31 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे होटल बंद किया और घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 8:00 बजे जब वह होटल खोलने पहुंचा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। होटल से एक कुकर, डेचकी, लोहे का कढाई, गुटखा पाउच पैकेट और गल्ले में रखा चांदी का कुबेर यंत्र गायब था। गणेश राम को संदेह हुआ कि गाँव का शनि खंडेल चोरी किया है, क्योंकि छह महीने पहले भी शनि खंडेल ने होटल में ताला तोड़कर कुछ सामान चोरी किया था, जिसे उसने बाद में लौटा दिया था।

पुलिस ने शनि खंडेल (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने चांदी का कुबेर यंत्र रिपोर्टकर्ता गणेश राम राठौर को लौटा देना बताया, लेकिन बाकी सामान नहीं लौटाया था। पुलिस की तफ्तीश के बाद आरोपी की निशानदेही पर ग्राम महका में बीएसएनएल टावर के पास रेलवे लाइन के किनारे पेड़ों के झुरमुट से चोरी का कुकर, चूल्हा, लोहे की कढ़ाई और गुटखा पाउच पैकेट (कीमत करीब ₹3,000 रुपये) बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी शनि खंडेल को धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, रायगढ़ में भी बड़ा फेरबदल

रायगढ़ से गुलाब डनसेना का सरंगढ़-बिलाईगढ़ तबादला, मुंगेली से सुजीत सिंह को रायगढ़ की जिम्मेदारीरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय कामकाज में...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS