सीएमएचओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोईंग का निरीक्षण

सीएमएचओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोईंग का निरीक्षण

रायगढ़, 2 सितम्बर 2024/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के.चंद्रवंशी, जिला टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोईंग के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौरंगपूर, उप.स्वा.केंद्र कोतरा, धनागर आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं का एनीमिया जाँच, प्रसव की अंतिम तिथि, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला, एन.सी.डी व सामान्य निरीक्षण किया गया। जिसमें अस्पताल की साफ – सफाई और मेडिकल व्यवस्थाओं, मौसमी बीमारियों का जायजा लिया गया। स्वास्थ्य केंद्र में सभी अधिकारी/ कर्मचारी को निर्धारित समय पर ड्यूटी संपादन करने व सेक्टर प्रभारियों से एम.टी बैठक में उच्च जोखिम गर्भवती की जांच, आयुष्मान भारत कार्ड योजना के तहत् आईपीडी मरीजों के आयुष्मान कार्ड बनाने व संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिये गये। साथ ही एनीमिक महिलाओं को एनीमिया से बचाव व खान पान पर विशेष ध्यान रखने एवं बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए गए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्राथमिक शाला चारगोड़ा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सवनवप्रवेशी बच्चों के स्वागत से गूंजा प्राथमिक शाला चारगोड़ा परिसर

20 जून 2026 रायगढ़। लैलूंगा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 स्थित प्राथमिक शाला चारगोड़ा में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...